WWE में खूबसूरत सुपरस्टार की वापसी, 1 साल बाद रिंग में तबाही मचाने के बावजूद मिली करारी हार
WWE में सुपरस्टार्स की वापसी होती रहती है। अब एक साल से ज्यादा समय से चोट के कारण बाहर रहने वाली एक सुपरस्टार ने अपनी वापसी कर ली है। हालांकि, वापसी पर उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।
Kiana James Returns: WWE में हाल ही में एक खूबसूरत सुपरस्टार ने वापसी की है। उन्होंने SmackDown के हाल ही में हुए एपिसोड से पहले रिंग में आकर जलवा बिखेरा। एक साल से वो इन-रिंग एक्शन में नजर आईं लेकिन उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, फैंस उन्हें फिर से लड़ते हुए देखकर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
कियाना जेम्स चोट के कारण WWE से हुई थीं बाहर
कियाना जेम्स ने WWE में अपना आखिरी मैच 17 जून 2024 को Raw के एपिसोड में लड़ा था, जहां उन्हें ट्रिपल थ्रेट मैच में इयो स्काई के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद अचानक कियाना टीवी से दूर हो गईं और फिर पता चला कि उन्हें चोट आई है। इसी वजह से वो बाहर हो गईं। कियाना ने NXT में अपने अनोखे कैरेक्टर द्वारा खूब नाम बनाया। कुछ हफ्तों पहले खबर आई थी कि जेम्स लड़ने के लिए क्लियर हो गई हैं। इसके बाद से प्रशंसक उन्हें लड़ते हुए देखना चाहते थे।
विज्ञापन
SmackDown से पहले कियाना जेम्स ने की वापसी
SmackDown के हालिया एपिसोड की शुरुआत से पहले Main Event शो की टेपिंग देखने को मिली थी। इसी शो में कियाना जेम्स लड़ते हुए नजर आई थीं। उन्होंने मीचीन का सामना एक सिंगल्स मैच में किया। उन्होंने तबाही मचाते हुए टॉप हील की तरह दबदबा बनाया। 1 साल से ज्यादा समय तक बाहर रहने के बाद आखिर उन्होंने कुछ अच्छे मूव्स का प्रदर्शन किया। हालांकि, मीचीन ने उन्हें हरा दिया।
कियाना जेम्स सिर्फ Main Event शो का ही हिस्सा नहीं बनीं। वो SmackDown के दौरान भी बैकस्टेज दिखाई दी थीं। एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर के सैगमेंट के दौरान ध्यान से अगर पीछे देखा जाए, तो कियाना जेम्स मौजूद थीं। वो विमेंस यूएस चैंपियन जूलिया से बात करती हुई नजर आ रही थीं।
क्या कियाना जेम्स और जूलिया टैग टीम के रूप में करेंगी काम?
कियाना जेम्स की वापसी हो गई है और इसका अर्थ है कि वो लगातार टीवी पर नजर आएंगी। उन्होंने SmackDown में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो संकेत देता है कि वो इसी ब्रांड में काम करती हुई दिखाई देंगी। जूलिया के साथ बैकस्टेज मुलाकात से प्रतीत हो रहा है कि वो दोनों बतौर टीम काम कर सकती हैं।