Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या को खुद शाहरुख खान ने फोन लगाया! IPL 2027 से पहले मिला KKR से ट्रेड ऑफर

IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस रेस में कई फ्रेंचाइजी नजर आ रहा है, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल आगे नजर आ रही है. इस जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.

IPL 2027: टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिलहाल इंजरी के कारण मैदान से दूर हैं. लेकिन वो ट्रेड की खबरों के कारण फिलहाल छाए हुए हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही अब फ्रेंचाइजी उनको लेकर फैसला करना चाहती है. वहीं पांड्या भी अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पांड्या को आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड का ऑफर दिया है. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या को आया शाहरुख खान का फोन? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या को शाहरुख खान ने कॉल किया है. उन्होंने पांड्या से कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को ज्वाइन करने की गुजारिश की है. दरअसल आईपीएल 2024 में जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है. अब अजिंक्य रहाणे के संन्यास लेने के बाद टीम के पास कप्तान भी नहीं है. ऐसे में हार्दिक पांड्या के आने से फ्रेंचाइजी की कई समस्या एक साथ खत्म हो जाएगी. हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक उन्हें छोड़ने को लेकर फाइनल फैसला नहीं ले सकी है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी ट्रेड का ऑफर पांड्या को दे रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ