Venezuela Earthquake: वेनेजुएला की राजधानी काराकास सहित देश के कई इलाकों में बुधवार शाम को लगातार दो बहुत ही शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे कई इमारतें ढह गईं. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक पहला झटका 7.1 तीव्रता का था, जिसका केंद्र कैरेबियन तट पर स्थित मोरॉन समुदाय के पश्चिम में था. यह जगह काराकास से करीब 168 किलोमीटर दूर है और इसकी गहराई 13 किलोमीटर थी. इसके ठीक कुछ मिनट बाद दूसरा और भी बड़ा 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई केवल 10 किलोमीटर थी. इन बैक-टू-बैक झटकों से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई, लोग घरों से बाहर भागने लगे और चारों तरफ धूल के गुबार उठते दिखे.
क्या है इस महाभूकंप की असली साइंटिफिक वजह?
वैज्ञानिकों के अनुसार इस भयानक भूकंप के पीछे पृथ्वी के नीचे मौजूद टेक्टॉनिक प्लेट्स की हलचल है. वेनेजुएला असल में कैरेबियन प्लेट और साउथ अमेरिकन प्लेट की सीमा पर बसा हुआ है. यहां कैरेबियन प्लेट, साउथ अमेरिकन प्लेट के मुकाबले पूर्व दिशा में हर साल लगभग 20 मिलीमीटर की गति से खिसक रही है. यह पूरा इलाका एक ट्रांसफॉर्म बाउंड्री है, जहां सैन सेबेस्टियन और एल पिलार फॉल्ट सिस्टम मौजूद हैं. जब ये प्लेट्स आपस में फंस जाती हैं, तो वहां भारी दबाव और तनाव बनता है. इसके बाद जब ये अचानक फिसलती हैं, तो भूकंप के रूप में बहुत बड़ी मात्रा में ऊर्जा बाहर निकलती है.
यह भी पढ़ें: इमारतें ढहीं, सड़कें फटीं, 32 मौतें… वेनेजुएला में भूकंप के डराने वाले वीडियो, देखें लोगों में कैसे मच गया था हड़कंप?
इतिहास में भी आ चुके हैं ऐसे संकट
इस बार आए दोनों भूकंप बेहद उथले थे, यानी जमीन के अंदर इनकी गहराई सिर्फ 10 से 13 किलोमीटर थी. उथले केंद्र वाले भूकंप जमीन की सतह पर बहुत ज्यादा तेज कंपन पैदा करते हैं, जिससे तबाही का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. भू-विज्ञान की भाषा में इसे ‘डबलेट इवेंट’ कहा जाता है, जहां एक बड़े झटके के तुरंत बाद दूसरा बड़ा झटका आता है. यह पूरा क्षेत्र सदियों से भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहा है. इससे पहले साल 1812 और 1900 में भी काराकास के पास 7 से अधिक तीव्रता के विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं, क्योंकि इस प्लेट बाउंड्री का एक बड़ा हिस्सा ब्लॉक है और वहां लगातार प्रेशर जमा हो रहा है.
सुनामी की चेतावनी क्यों किया रद्द?
भूकंप का केंद्र समुद्र तट के पास होने की वजह से अमेरिकी पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए तुरंत सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया था. आमतौर पर समुद्र के नीचे आने वाले 7 से अधिक तीव्रता के उथले भूकंप पानी में ऊंची लहरें पैदा कर सकते हैं. हालांकि, बाद में इस अलर्ट को रद्द कर दिया गया क्योंकि समुद्र तल में कोई बड़ा खतरनाक बदलाव नहीं देखा गया. आंतरिक मंत्री डियोस्डाडो काबेलो ने प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू टीमों को एक्टिव कर दिया है. उन्होंने नागरिकों से आफ्टरशॉक्स से सावधान रहने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है.
संबंधित खबरें
खतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoSpaceX का सुपर हैवी रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां पहले कोई इंसान न पहुंचा हो
5 days agoसोलर सिस्टम के बाहर भी है जीवन? पृथ्वी से 63 प्रकाश-वर्ष दूर एक ग्रह पर मिले रहस्यमय रेडियो सिग्नल
7 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
8 days agoCyclone Arnab: चक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम? अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
11 days ago'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?' सुनीता विलियम्स ने दिया इस सवाल का मजेदार जवाब
24 days agoमौसम का सितम नहीं झेल पाएंगे भारत के ये शहर! दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल है नाम
25 days ago'बेबुनियाद और गलत', ISRO ने निजीकरण की अफवाहों पर दिया करारा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला?
27 days agoISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, 'नॉटी ब्वॉय' GSLV-F17 के साथ लॉन्च हुआ 'बाज' सैटेलाइट EOS-05, दुश्मन की हरकतों पर रखेगा नजर
29 days ago1.5 डिग्री गर्म होने की कगार पर धरती, भारत पर मंडरा रहा कौन सा बड़ा खतरा? UN की रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटी
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines