earthquakes in venezuela

इमारतें ढहीं, सड़कें फटीं, 32 मौतें... वेनेजुएला में भूकंप के डराने वाले वीडियो, देखें लोगों में कैसे मच गया था हड़कंप?

Venezuela Earthquake Videos: वेनेजुएला में आए भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर डर जाएंगे। वीडिया में भूकंप से वेनेजुएला में मची तबाही देख सकते हैं कि कैसे इमारतें ढह गईं और शहरों में मलबे का ढेर लग गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए भी नजर आएंगे।

वेनेजुएला में 2 बार आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। आधे से ज्यादा देश को मलबे का ढेर बना दिया है। लोगों ने उनका आशियान छीन लिया है। आज सुबह 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप बैक-टू-बैक 40 सेकंड के अंदर आए। इसके बाद तबाही का जो मंजर देखने को मिला, लोगों का कलेजा फट गया। राजधानी काराकास समेत देश के कई हिस्सों में इमारतें ध्वस्त हो गईं। लोगों के घरों और सड़कों कें दरारें पड़ गईं। वहीं अब तक 32 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है और 700 घायल हैं।

विज्ञापन

कार्यवाहक राष्ट्रपति की आपातकाल की घोषणा

बता दें कि भूकंप का पहला झटका रिक्टर स्केल पर 7.1 की तीव्रता का था और दूसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, दोनों भूकंप के केंद्र काराकास के पश्चिम में मोंटालबान और मोरोन क्षेत्र में मिले। भूकंप से हुए नुकसान को देखते हुए देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी। सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।

विज्ञापन

इंटरनेशन एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिरा

मिली जानकारी के अनुसार, वेनेजुएला की राजधानी काराकास में बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई हैं। सिमोन बोलिवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिसके चलते एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा। 40 सेकेंड में 2 बार आए भूकंप के 20 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स लगे। बिजली और संचार व्यवस्था ठप होने से देश में इंटरनेट और बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। कई शहर अंधेरे में डूबे हैं और लोग एक दूसरे से फोन पर संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

इमारतें ढहने से सड़कों पर लगा मलबे का ढेर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि भूकंप से इमारतें ढह गई हैं। सड़कों पर मलबे का ढेर लगा है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आएंगे। आसमान में उड़ता धूल का गुबार नजर आएगा। लोगों की चीखें और जान बचाने की कोशिश नजर आएगी। बच्चों और पालतू जानवरों को गोद में उठाकर लोग भागते हुए दिखाई देंगे। कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े, लोहे की छड़ें सड़कों पर गिरती दिखेंगी। काराकास की सड़कों पर मची अफरा-तफरी देख सकेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि भूकंप के झटके सिर्फ वेनेजुएला ही नहीं, पड़ोसी देश कोलंबिया की राजधानी बोगोटा तक महसूस किए गए। ला ग्वायरा, वालेंसिया और अन्य शहरों में रिहायशी इमारतों, होटलों और सरकारी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ