Facts About Star: दिल्ली-एनसीआर में अक्सर हमे आसमान में तारे नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि जब आप पहाड़ों या किसी ऐसी जगह जाते हैं, जहां प्रदूषण कम होता है तो वहां आप तारों को देख सकते हैं। इसके अलावा जैसे ही हम किसी टूटते तारे को देखते हैं तो उससे विश मांगने लगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तारे कितनी दूर है। यहां हम आपको तारों से जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में बताएंगे।
कितने दूर हैं तारे?
सिडनी यूनिवर्सिटी में रेडियो एस्ट्रोनॉमी में पोस्ट डॉक्टरल रिसर्चर लॉरा निकोल ड्रिसेन बताती हैं कि रात के आकाश में हम जो तारे देखते हैं, वे अभी भी जीवित हैं और चमक रहे हैं। आमतौर पर लोगों के बीच एक गलतफहमी यह है कि हम जिन तारों की कामना करते हैं, वे हमसे लाखों प्रकाश वर्ष दूर हैं। मगर वे बताती है कि ज्यादातर तारे जिन्हें हम देख सकते हैं, वे वास्तव में बहुत करीब हैं।
सभी तारे हमारी गैलेक्सी यानी मिल्की वे के भीतर हैं, जो लगभग 100,000 प्रकाश वर्ष चौड़ी है। साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के अनुसार आंखों से दिखाई देने वाले सबसे दूर के तारे केवल लगभग 74,000 प्रकाश वर्ष दूर हैं। लाखों प्रकाश वर्ष से बहुत कम है, जिसके बारे में आमतौर पर लोग बात करते हैं।
लाखों साल तक रहते हैं तारे
ड्रिसेन आगे बताती है कि येल ब्राइट स्टार कैटलॉग में शामिल कई तारे अरबों साल तक जीवित रह सकते हैं। जबकि कुछ विशाल तारों का जीवनकाल कम होता है, जो केवल कुछ सौ हजार साल तक रहते हैं। हमें दिखाई देने वाले कई तारे जो खासकर एक सिक्वेंस में हैं, अरबों साल तक जीवित रहते हैं। ड्रिसेन कहते हैं कि विशाल तारे भी इतने लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। ड्रिसेन ने बताया कि चार प्रकाश वर्ष दूर स्थित अल्फा सेंटॉरी पृथ्वी के सबसे नजदीकी स्टार सिस्टम है।
यह भी पढ़ें – दूसरे इंसान को छूने से क्यों लगता है करंट? ये कोई जादू है या विज्ञान
संबंधित खबरें
क्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
2 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
5 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
7 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
12 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
16 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
18 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
20 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
21 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
24 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines