---विज्ञापन---

साइंस angle-right

धरती की ओर आ रहे 2 घरों के आकार के एस्टेरॉयड, नासा ने दिया अपडेट, इस तरह देख सकेंगे

Asteroids NASA Update: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा खगोलीय घटनाओं के बारे में समय-समय अपडेट देती है। अब उसने एस्टेरॉयड के बारे में बड़ा अपडेट दिया है।

---विज्ञापन---

Asteroids NASA Update: खगोलीय घटना हमेशा ही लोगों को आकर्षित करती है। एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह को लेकर भी लोगों के मन में कौतूहल रहता है। कई बार ये एस्टेरॉयड साइज में इतने बड़े होते हैं कि विनाश मचा सकते हैं, हालांकि ज्यादातर मौकों पर ये पृथ्वी से काफी दूर होकर निकल जाते हैं। मंगलवार को पृथ्वी की ओर ऐसे ही 2 बड़े एस्टेरॉयड आ रहे हैं।

पृथ्वी के पास से गुजरेंगे एस्टेरॉयड 

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने इसके बारे में अलर्ट जारी किया है। नासा ने बताया है कि 2024 TO4 और 2024 TX11 नाम के दो एस्टेरॉयड मंगलवार को पृथ्वी के पास से गुजरेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, दोनों एस्टेरॉयड एक घर के आकार के हैं। एजेंसी इसकी लगातार निगरानी कर रही है।

---विज्ञापन---

एरोप्लेन के आकार का भी एस्टेरॉयड 

बताया जा रहा है कि दोनों एस्टेरॉयड में से 2024 TX11 काफी बड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक, इसका साइज 54 फीट या एक घर के आकार का है। यह पृथ्वी के पास से लगभग 1,750,000 मील की दूरी से गुजरेगा। दूसरी ओर, 2024 TO4 एस्टेरॉयड 45 फीट का है। यह एक एरोप्लेन के आकार के बराबर है। ये एस्टेरॉयड धरती से लगभग 1,080,000 मील की दूरी से गुजरेगा। साइंटिस्ट इन खगोलीय पिंडों के बारे में ज्यादा समझने के लिए डेटा इकट्ठा करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: जब अंतरिक्ष यान से टकराया Asteroid, NASA ने रच दिया था इतिहास

इस तरह देख सकेंगे 

ये एस्टेरॉयड सीधे तौर पर आंखों से दिखाई नहीं देंगे। उन्हें देखने के लिए विशेष दूरबीनों की जरूरत होगी। आपको बता दें कि हाल ही में 14 अक्टूबर को 3 बड़े एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरे थे। इसमें कार के आकार के 2024 TA12, 2021 TK11 और 2024 TH3 शामिल रहे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Supermoon 2024: सबसे चमकदार चांद देखने को रहें तैयार; जानें कब-कहां आएगा नजर, क्या भारत में भी दिखाई देगा?

क्या होते हैं एस्टेरॉयड? 

बता दें कि एस्टेरॉयड एक चट्टान जैसे पिंड होते हैं जिनमें धातुओं और खनिजों का मिश्रण होता है। इनका सामान्य आकार 33 फीट से 329 मील के बीच होता है। ज्यादातर एस्टेरॉयड मुख्य एस्टेरॉयड बेल्ट में सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। जबकि कुछ इस बेल्ट से बच जाते हैं। वहीं कुछ पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से आकर्षित होते हुए आ जाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लेह के आसमान में दिखा शानदार नजारा, सौर तूफान के बाद रंग-बिरंगा हो गया आसमान; वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

First published on: Oct 15, 2024 07:08 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola