---विज्ञापन---

देश angle-right

एलियंस की दुनिया इंसानों की धरती से कितनी अलग? 700 खरब मील दूर मिले जीवन के संकेत

अंतरिक्ष की दुनिया में एक और ग्रह मिला है, जिस पर जीवन होने के संकेत हैं। 97 प्रतिशत चांस हैं कि इस ग्रह पर जीवन, पानी, हवा, गैस, वायुमंडल, महासागर, पेड़-पौधे मौजूद हैं। इसे एलियंस का ग्रह माना गया है। आइए इस ग्रह के बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

क्या पृथ्वी ग्रह को छोड़कर ब्रह्मांड में कहीं और जीवन संभव है? क्या एलियंस भी ब्रह्मांड में निवास करते हैं। क्यों ब्रह्मांड में विचरण कर रहे किसी ग्रह पर जीवन, पानी, ऑक्सीजन, पेड़-पौधे मौजूद हैं? इन सवालों का जवाब अब मिल गया है। जी हां, वैज्ञानिकों को धरती से 700 खरब मील (124 प्रकाश वर्ष) दूर एक ग्रह पर जीवन के संकेत मिले हैं। इसे एलियंस का ग्रह माना जा रहा है। इस ग्रह पर इंसानों की धरती की तरह ही जीवन होने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Unseen (@unseenwrlds)

---विज्ञापन---

ग्रह पर सूक्ष्मजीव और गैसों का मौजूदगी

---विज्ञापन---

भारतीय-ब्रिटिश खगोलशास्त्री डॉ. निक्कू मधुसूदन और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उनकी टीम ने इस ग्रह को तलाश है। इस ग्रह का नाम K2-18b है। इस ग्रह का साइज धरती के आकार से ढाई गुना ज्यादा है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) की मदद से इस ग्रह को खोजा गया है। यह ग्रह बिल्कुल धरती जैसा नजर आता है, जो लाल रंग के सूरज (इंसानों के सौर मंडल का सूरज नहीं) की परिक्रमा कर रहा है।

वैज्ञानिक मधुसूदन ने इस ग्रह पर जीवन के होने की 99.7 प्रतिशत संभावना जताई है। उनकी टीम ने इस ग्रह पर अणुओं (मॉलिक्यूल्स) और डाइमिथाइल सल्फाइड (DMS) और डाइमिथाइल डाइसल्फ़ाइड (DMDS) गैसों की मौजूदगी का पता लगाया है, जो धरती पर जीवों और समुद्र में शैवाल द्वारा निर्मित किए जाते हैं। यह दोनों गैसें समुद्र के अंदर मौजूद फाइटोप्लांकटन और बैक्टीरिया द्वारा पैदा की जाती हैं।

---विज्ञापन---

ग्रह पर महासागर-हाइड्रोजन संभव

प्रोफेसर मधूसूदन का कहना है कि धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन होने का यह अब तक का सबसे मजबूत सबूत है, लेकिन रिसर्च के बाद एक से 2 साल के भीतर इस सच की पुष्टि कर सकते हैं। नया ग्रह पानी से भरा महासागर और एक हाइड्रोजन गैस से बने वायुमंडल वाला ग्रह है। अगर उस ग्रह पर महासागर मिले तो वह हाइसीन ग्रह होगा। हाइसीन शब्द हाइड्रोजन और ओशन से मिलकर बना है।

---विज्ञापन---

महासागरों का तापमान क्या होगा, इस बारे में कह नहीं सकते, लेकिन उम्मीद है कि यह ग्रह पृथ्वी से थोड़ा गर्म होगा। यह ग्रह सुपर अर्थ है, जो इंसानों की धरती से 8.6 गुना बड़ी और इसका व्यास धरती से करीब 2.6 गुना ज्यादा है। मंगल, शुक्र और चंद्रमा पर भी जीवन की तलाश चल रही है। मंगल और चंद्रमा ग्रह पर जीवन के संकेत मिले हैं, लेकिन उन संकेतों से दोनों ग्रहों पर जीवन होने की पुष्टि नहीं कर सकते।

First published on: Apr 20, 2025 11:48 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola