Space Research Scientist Found Water On Asteroid: अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पहली बार अंतरिक्ष में एक ऐसी चीज मिली है, जिससे पता चलेगा कि पानी पृथ्वी तक कैसे पहुंचा? रिसर्च में इस्तेमाल किए इंस्ट्रूमेंट सोफिया ने पहले चंद्रमा के दक्षिणी भाग में पानी होने का पता लगाया था, अब इसी सोफिया ने पहली बार क्षुद्रग्रह की सतह पर पानी तलाश लिया है। आइरिस और मैलिसा क्षुद्रग्रहों की सतह पर पानी मिला, जो पानी के ही अणु प्रभाव से बने सिलिकेट ग्लास में फंसा मिला। यह रासायनिक रूप से क्षुद्रग्रह पर अन्य खनिजों से बंधा हुआ था।
रिसर्च SOFIA द्वारा एकत्रित डेटा पर आधारित
एस्ट्रोनॉमी डॉट कॉम के अनुसार, क्षुद्रग्रहों पर पानी मिलने से सौर मंडल में पानी के वितरण से जुड़े नए सुराग मिले हैं। इससे यह भी पता लग सकता है कि धरती के अलावा और किस-किस ग्रह पर पानी हो सकता है? यह खोज स्ट्रैटोस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (SOFIA) द्वारा एकत्रित किए गए डेटा पर आधारित है। सोफिया को नासा और जर्मन एयरोस्पेस सेंटर मिलकर इस्तेमाल करते हैं। क्षुद्रग्रहों का अध्ययन और उन पर मिले पानी की खोज का सार द प्लैनेटरी साइंस जर्नल में भी प्रकाशित हुआ है। साउथ वेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर और क्षुद्रग्रह रिसर्चर ने एक पोस्ट भी लिखी।
यह भी पढ़ें: Solar Flare Video: सूरज से फूटी सौर ज्वाला, धरती चपेट में आने से बची, आधी दुनिया में हुआ ब्लैकआउट
4 क्षुद्रग्रहों का अध्ययन किया था वैज्ञानिकों ने
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्चर अनिसिया अरेडोंडो ने एक रिसर्च करके पता लगाया है कि क्षुद्रग्रह पर पानी है। उन्होंने और उनकी टीम ने 4 क्षुद्रग्रहों की रिसर्च की, जिनमें आइरिस और मैलिसा के साथ पार्थेनोप और मेलपोमीन भी शामिल थे। इनमें से 3 क्षुद्रग्रहों ने 3 माइक्रोमीटर की तरंगों पर अवशोषण दिखाया, लेकिन आइरिस और मैसालिया ने 6 माइक्रोमीटर की तरंगों पर अवशोषण दिखाया, जो पानी की ओर इशारा करते हैं। यह पहली बार है कि जब अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह की सतह पर पानी के अणु पाए गए हैं। हमारा शोध उस रिसर्च पर आधारित है, जिसमें चंद्रमा की सूर्य की रोशनी वाली सतह पर आणविक पानी मिला था।
यह भी पढ़ें: NASA ने दुनिया को दिखाया स्पेस का Snowman, खूबसूरत तस्वीर Internet पर वायरल
संबंधित खबरें
सह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
10 hrs agoक्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
9 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
12 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
14 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
19 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
23 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
25 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
27 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
28 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines