क्या दूसरे ग्रहों पर भी होता है ज्वालामुखी विस्फोट? वैज्ञानिकों को पता चली हैरान करने वाली बात

Volcanic Activity: वैज्ञानिकों के मुताबिक ज्वालामुखीय गतिविधि हाल ही में सामने आई है, लेकिन उन्हें यह पता लगाने की जरूरत है कि यह वास्तव में कहां हुई थी।

Volcanic activity

फाइल तस्वीर (ANI)

Volcanic activity on Planet Mars: आए दिन होने वाले ज्वालामुखी विस्फोट के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर भी ज्वालामुखी आते हैं। वैज्ञानिक इस बारे में नई-नई चीजें पता कर रहे हैं। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या दूसरे प्लैनेट पर भी ज्वालामुखी की गतिविधियां होती हैं। इस संबंध में वैज्ञानिकों को पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह मंगल पर हाल ही में हुई ज्वालामुखीय गतिविधि का पता चला है। इसका पता जमीन भेदने वाले रडार और उपग्रह इमेजरी का इस्तेमाल करके लगाया गया है।

इसमें वैज्ञानिकों को मंगल पर ज्वालामुखीय गतिविधि के संकेत दिखाई दिए। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि यह ज्वालामुखीय गतिविधि हाल ही में हुई हो सकती है। अलग-अलग ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाओं को सुलझाने के लिए लावा सतहों की डिटेल पर बहुत ध्यान दिया गया।

ज्वालामुखीय गतिविधियों की पहचान

WION की एक रिपोर्ट के मुताबिक लेखकों ने अपने पेपर में लिखा है कि, “एलीसियम प्लैनिटिया ग्रह पर सबसे नया ज्वालामुखीय इलाका है और इसका अध्ययन करने से हमें मंगल के अतीत के साथ-साथ हाल के हाइड्रोलॉजिकल और ज्वालामुखीय इतिहास को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है।” जिन ज्वालामुखीय गतिविधियों की पहचान की गई है उनमें से कुछ केवल 1 मिलियन वर्ष पहले की हैं। यह बहुत जल्द का है और भूवैज्ञानिक रूप से वैज्ञानिकों ने अभी भी वास्तव में कोई ज्वालामुखीय गतिविधि नहीं देखी है।

इसे देखकर हैरान रह गए वैज्ञानिक

हालांकि हाल के अध्ययनों के अनुसार यह मंगल ग्रह पर कहीं न कहीं मौजूद हो सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ज्वालामुखीय गतिविधि हाल ही में सामने आई है, लेकिन उन्हें यह पता लगाने की जरूरत है कि यह वास्तव में कहां हुई थी। वैज्ञानिक मंगल की सतह पर बहते हुए कुछ लावा जो कि बहुत जल्दी के लग रहे थे को देखकर हैरान रह गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ