एलियंस ने रोका अमेरिका-रूस के बीच परमाणु युद्ध! चांद पर जा चुके नासा के एस्ट्रोनॉट का दावा

Did Aliens Intervened To Prevent Nuclear Warfare On Earth: नासा के एक अंतरिक्ष यात्री ने दावा किया है कि एलियंस हैं और वह धरती पर शांति चाहते हैं। चंद्रमा पर चहलकदमी कर चुके इस अंतरिक्षयात्री का दावा है कि एलियंस की वजह से ही अमेरिका और रूस के बीच परमाणु युद्ध रुका।

Alien

Representative Image (Pixabay)

विज्ञापन

Did Aliens Intervened To Prevent Nuclear Warfare On Earth : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के एस्ट्रोनॉट एडगर मिशेल चंद्रमा की सतह पर पैर रखने वाले छठे इंसान थे। अब उन्होंने एक अजीबो-गरीब दावा किया है। मिशेल ने दावा किया है कि धरती पर परमाणु युद्ध रोकने के लिए एलियंस ने दखल दिया था। अपोलो 14 में शामिल रहे मिशेल ने हथियारों के टेस्ट के दौरान सैन्य अधिकारियों द्वारा देखे गए अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFOs) को लेकर भी हैरान करने वाली जानकारियां साझा की हैं।

विज्ञापन

एडगर मिशेल ने बताया कि किस तरह अहम मिसाइल साइट्स पर असामान्य वाहनों को देखे जाने की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। उन्होंने न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स वाले इलाकों की अहमियत पर भी बात की जहां इंसान ने साल 1945 में अपना पहला परमाणु हथियार टेस्ट किया था। बता दें कि मिशेल खुद भी न्यू मैक्सिको के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि व्हाइट सैंड्स परणाणु हथियारों के लिए एक टेस्टिंग ग्राउंड था और एलियंस की रुचि इसी को लेकर थी। मिशेल ने दावा किया कि एलियम हमारी सैन्य क्षमताओं के बारे में जानकारी लेना चाहते थे।

धरती पर शांति चाहते हैं एलियन

नासा के इस पूर्व एस्ट्रोनॉट ने कहा कि एलियन हमें युद्ध से बचाने की कोशिश करते रहे हैं और हमारे ग्रह पर शांति को प्रोत्साहित करते रहे हैं। बता दें कि चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद मिशेल ने खुले तौर पर एलियंस पर अपने भरोसे की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि मैंने कोल्डवॉर के दौरान परमाणु हथियारों पर काम करने वाले एयरफोर्स के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने मुझे बताया है कि कई बार यूएफओ देखे गए और कई बार उनके दिखाई देने के बाद मिसाइल डिसेबल हो गईं। यह साफ बताता है कि वह परमाणु युद्ध को रोकना चाहते हैं।

विज्ञापन

अमेरिका-रूस के बीच रोकी जंग

मिशेल ने यह भी कहा कि अमेरिका और रूस के बीच स्थिति बीच में इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि परमाणु युद्ध बस होने ही वाला था। लेकिन एलियंस की वजह से ऐसा नहीं हुआ। मिशेल के इन दावों के बाद यूएफओ और एलियंस में रुचि व भरोसा रखने वाले लोगों में एक तरह से खुशी की लहर दौड़ गई है। वैसे भी अगर नासा का कोई एस्ट्रोनॉट जो चांद पर कदम रख चुका है, वह ऐसी कॉन्सपिरेसी थ्योरीज का समर्थन करता है तो इसे मानने वालों का भरोसा बढ़ना तो तय ही है। खैर मिशेल के दावों में सच्चाई कितनी है यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ