---विज्ञापन---

साइंस angle-right

क्या है Planet K2-18b जिसे कहा जा रहा Super Earth? हो सकता है Aliens का ठिकाना!

Indication of alien life at Planet K2-18b: इस नए ग्रह पर वैज्ञानिकों को डाइमिथाइल सल्फाइड (DMS) गैस मिली है। दरअसल, यह गैस समुद्र के आसपास पैदा होती है, यही वजह है कि वैज्ञानिकों को यहां जीवन होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

Indication of alien life at Planet K2-18b: विज्ञान की दुनिया बड़ी विचित्र है, अक्सर धरती से परे दूसरे ग्रहों पर एलियन होने के खबरें आती हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक नई खोज की है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से पृथ्वी से अलग नया ग्रह मिला है, वैज्ञानिकों ने इस ग्रहक को Planet K2-18b नाम दिया है। खास बात यह है कि वैज्ञानिजों ने इस ग्रह पर जीवन मिलने की संभावना जताई है।

---विज्ञापन---

क्यों हो सकता है जीवन?

जानकारी के अनुसार इससे पहले नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन होने का दावा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए ग्रह पर वैज्ञानिकों को डाइमिथाइल सल्फाइड (DMS) गैस मिली है। दरअसल, यह गैस समुद्र के आसपास पैदा होती है, यही वजह है कि वैज्ञानिकों को यहां जीवन होने के आसार हैं।

क्या है Planet K2-18b?

क्या पृथ्वी से अलग कहीं एलियन रहते हैं? वैज्ञानिकों ने इसका कभी स्पष्ट उत्तर तो नहीं दिया, लेकिन यह माना है कि पृथ्वी से अलग दूसरे ग्रहों पर भी जीवन की संभावना है। जानकारी के अनुसार इस नई खोज को कैंब्रिज विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर निक्कू मधुसूदन के नेतृत्व में किया गया है। मीडिया में दिए बयान में मधुसूदन ने कहा कि Planet K2-18b पर बड़ी मात्रा में हाइड्रोजन हो सकती है। इस पर एक बड़ा सा समुद्र होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह नया ग्रह धरती से परे एलियन के होने के कई नए रहस्यों को खोजेगा।

---विज्ञापन---

Planet K2-18b पृत्वी से कितना दूर?

जानकारी के अनुसार यह नया ग्रह पृथ्वी से करीब 110 प्रकाश वर्ष दूर है। इसकी चौड़ाई पृथ्वी से करीब 2.37 गुना बड़ी है और इसका Mass लगभग 8.92 गुना अधिक है। इस पर एक सूरज होने का भी पता चला है। यह करीब 32 दिन में अपने यहां स्थित लाल गोले की परिक्रमा करता है।

First published on: Apr 29, 2024 05:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola