Scientists discovered source of radio signals coming from universe after 8 billion years: 8 अरब साल में पृथ्वी पर पहुंचने वाले रेडियो सिग्नल के बारे में वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है। वैज्ञानिकों ने यह पता लगा लिया है कि इसका स्रोत क्या था यानी यह कहां से आया था। साइंटिस्ट्स के मुताबिक वह सात परस्पर क्रिया करने वाली आकाशगंगाओं से आया था। रहस्यों से भरे इस रेडियो सिग्नल को लेकर वैज्ञानिक भी चकित थे। साइंटिस्ट्स ने हाल ही में इस सिग्नल को रिकॉर्ड किया था। तभी से यह रहस्य का विषय बना हुआ था। सबसे बड़ा सवाल इसके उत्पत्ति को लेकर था कि यह कहां से आ रही है।
WION की एक रिपोर्ट के मुताबिक लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स में अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की 243वीं बैठक के दौरान प्रस्तुत एक नए रिसर्च में कहा गया है कि सबसे अनोखी और प्राचीन तेज रेडियो विस्फोट (एफआरबी) उस स्थान से आया था जो बिग बैंग से आधा समय पहले का है। अमेरिका में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में खगोलविदों (Astronomers) ने 2022 में खोजे गए सबसे शक्तिशाली एफआरबी की उत्पत्ति का पता लगा लिया है।
ये भी पढ़ें-Explainer: भारत-मालदीव विवाद के बीच कूदे ड्रैगन ने दिए बड़े संकेत, मोइज्जू की चीन यात्रा से हासिल?
हबल स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल
रिसर्चर्स ने नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा कैप्चर की गई इमेजेज का इस्तेमाल करके कम से कम सात आकाशगंगाओं के समूह में 20220610A नामक एफआरबी का पता लगाया। सामने आए निष्कर्षों से पता चलता है कि आकाशगंगाएं एक-दूसरे से मिल रही हैं और विलय का मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं। आकाशगंगाओं के बीच इस तरह की दुर्लभ अंतःक्रियाएं ऐसी स्थितियों को जन्म देती हैं जो एफआरबी को ट्रिगर कर सकती हैं।
एक मिलिसेकेंड से कम रहा था विस्फोट
बता दें कि वैज्ञानिक अभी तक दूर ब्रम्हांड से आने वाली सैकड़ों सिग्नल्स का पता लगा चुके हैं। साइंस जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, FRB 20220610A नाम का यह विस्फोट एक मिलिसेकंड से भी कम समय तक चला। एफआरबी की स्टडी करना बहुत मुश्किल भरा काम होता है और ये बहुत ही दुर्लभ होती हैं।
ये भी पढ़ें-Viral Video: पिता की चिता पर बेटे ने इस वजह से चढ़ाई शराब, पान और बीड़ी, वीडियो वायरल हुआ तो…
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
2 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
4 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
9 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
13 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
15 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
17 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
18 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
21 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
25 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines