Viral Video: पिता की चिता पर बेटे ने इस वजह से चढ़ाई शराब, पान और बीड़ी, वीडियो वायरल हुआ तो...

Varanasi Viral Video liquor on father funeral pyre: वाराणसी का यह हैरान कर देने वाला मामला देखकर लोग सोच में पड़ गए। जलती चिता पर शराब चढ़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Varanasi Viral Video liquor

वाराणसी में बेटे ने पिता की चिता पर चढ़ाई शराब

Varanasi Uttar Pradesh Son placed liquor paan beedi on father funeral pyre: धर्मनगरी वाराणसी से एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहां एक शख्स ने अपने पिता की चिता पर न सिर्फ शराब चढ़ाई बल्कि पान और बीड़ी भी रख दी। उसके पिता के अंतिम संस्कार का यह वीडियो वायरल हो रहा है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। सोशल मीडिया यूजर्स इसपर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो मणिकार्णिका घाट का है।

विज्ञापन

शख्स से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि पिता ने मरने के बाद अपनी चिता पर शराब डालने की इच्छा जताई थी और पिता की इच्छा पूरी करने के लिए उसने ऐसा किया। आमतौर पर मान्यता है कि किसी व्यक्ति के मरने के बाद उसकी चिता पर सिर्फ उन चीजों को ही चढ़ाया जाना चाहिए जिसका वह इस्तेमाल करता रहा हो।

विज्ञापन

चर्चा का विषय बना वीडियो

विज्ञापन

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह अपने पिता को अंतिम बार प्रणाम करने के बाद चिता पर शराब, बीड़ी और बनारसी पान चढ़ा रहा है। इसके साथ ही हर हर महादेव का जयकारा लगा रहा है। यह अनोखा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को एक लाख बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम पर लोग इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने क्या कहा

इंस्टाग्राम पर कमेंट में एक शख्स ने लिखा कि मृत व्यक्ति की पसंदीदा चीज ही उसे दी जाती है और वही किया जा रहा है। एक अन्य ने लिखा कि क्या कांटा? जो कोई भी दाह संस्कार में गया है, वह जानता है कि यह एक आम बात है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि हां, बहुत से लोग ऐसा करते हैं। 11वें दिन के समारोह में भी हम पिंडदान के बाद उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ