Scientists created small brain through 3D printing: साइंस और खासकर मेडिकल साइंस की दुनिया में आए दिन नए नए चमत्कार होते रहते हैं। मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है जिसे कुछ दशकों पहले सोचा भी नहीं जा सकता था। कुछ दिन पहले ही इलोन मस्क की कंपनी ने कमाल कर दिखाया था। मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को इंसान के दिमाग में चिप लगाने में सफलता मिली थी। अब वैज्ञानिकों ने एक और हैरान करने वाला काम करके दिखाया है। साइंटिस्ट्स ने 3डी प्रिंटिंग की तकनीक से एक ब्रेन टिशू बनाने में सफलता हासिल की है।
हैरानी की बात यह है कि इसके टिश्यूज प्राकृतिक ब्रेन टिशू की तरह काम करते हैं। दुनिया का पहला 3डी-प्रिंटेड यह ब्रेन टिश्यू मानव मस्तिष्क की तरह काम करता है। माना जा रहा है कि यह न्यूरोलॉजिकल और न्यूरोडेवलपमेंटल संबंधी समस्याओं को हल करने की दिशा में एक बड़ी छलांग है। इस सफलता से वैज्ञानिकों में काफी उत्साह है। इससे खासकर अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग जैसे न्यूरोलॉजिकल और न्यूरोडेवलपमेंटल बीमारियों पर रिसर्च में बहुत मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें-पागलपन की हद, 16 दिन से कच्चा चिकन खा रहा यह शख्स, वजह हैरान कर देगी
क्या कहना है साइंटिस्ट्स का
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह हमें यह समझने में मदद करने के लिए एक बेहद शक्तिशाली मॉडल हो सकता है कि मस्तिष्क की कोशिकाएं और मस्तिष्क के हिस्से मनुष्यों में कैसे संचार करते हैं। यह स्टेम सेल बायोलॉजी, न्यूरोसाइंस और कई न्यूरोलॉजिकल और मानसिक विकारों को देखने के उनके तरीके को बदल सकता है। इससे दिमाग के जटिल हिस्से को समझा जा सकेगा। मस्तिष्क से संबंधित कई तरह की समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी। कई ऐसी बीमारियों का इलाज खोजा जा सकेगा जिनका इलाज अबतक संभव नहीं था। इससे रिसर्च के क्षेत्र में बड़ी प्रगति होगी। हालांकि पूरा मस्तिष्क बनाना अभी बहुत दूर की बात है।
ये भी पढ़ें-किस उम्र तक पिता बन सकता है इंसान? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब
संबंधित खबरें
क्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
4 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
8 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
9 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
15 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
19 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
20 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
23 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
24 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
27 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines