Science News: कितना अच्छा हो कि आप दिन भर अपना स्मार्टफोन चलाएं लेकिन उसकी बैटरी कभी खत्म न हो। इसी तरह आपकी दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईसेज, गैजेट्स और लैपटॉप की बैटरी भी लगातार बिना चार्ज चलती रहे तो निश्चित तौर पर आपको अच्छा लगेगा। अब इसी उद्देश्य को ध्यान रखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मंडी के कुछ प्रोफेसर्स ने एक नई रिसर्च पर काम शुरु किया है।
IIT की टीम कर रही है रिसर्च
आईआईटी मंडी के एसोसिएट प्रोफेसर अजय सोनी के अनुसार वह वर्तमान में थर्मो इलेक्ट्रिकल मटेरियल पर काम कर रहे हैं। इस पद्धति में एक खास मॉड्यूल की मदद लेकर गर्मी से ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए न तो बहुत बड़े उपकरण चाहिए और न ही सूरज जैसे विशाल और बेहद गर्म ऑब्जेक्ट की जरूरत है। प्रोफेसर सोनी ने कहा कि इस टैक्नीक के आ जाने के बाद स्मार्टफोन सहित कई आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को मानव शरीर की गर्मी से चार्ज किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: अब मानव मस्तिष्क में लगेगी चिप, कम्प्यूटर से कंट्रोल कर सकेंगे दिमाग और शरीर
रिसर्च में शामिल शोधकर्ताओं की टीम ने कई नई स्मार्ट सामग्रियां विकसित की हैं जो अलग-अलग उपकरणों की बेकार जाने वाली गर्मी को बिजली और बिजली के छोटे घरेलू उपकरणों और ऑटोमोबाइल में कुशलता से बदल सकती हैं। इनके जरिए अपशिष्ट ऊष्मा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकेगा। इन्हें थर्मोइलेक्ट्रिक सामग्री का नाम दिया गया है। इनके एक सिरे को गर्म और दूसरे सिरे को ठंडा रखने से विद्युत वोल्टेज पैदा होता है, जिसे काम लेकर हम किसी भी गैजेट को चार्ज कर सकेंगे।
इंसानी शरीर के स्पर्श से चार्ज हो सकेंगे गैजेट्स (Science News)
प्रोफेसर सोनी ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किया गया प्रोटोटाइप एक मॉड्यूल की मदद से इंसानी शरीर की गर्मी से ऊर्जा हासिल कर उसे इलेक्ट्रिसिटी में तब्दील कर सकता है। उदाहरण के तौर पर इस तकनीक के जरिए मोबाइल फोन को केवल हथेली में पकड़ने या फिर जेब में रखने भर से ही चार्ज किया जा सकता है। इसी प्रकार लैपटॉप को गोद (लैप) में रखने भर से ही वह भी बिना किसी चार्जर, सॉकेट या स्विच के चार्ज किया जा सकेगा।
डॉक्टर सोनी ने बताया कि इन उपकरणों को चार्ज करने के लिए इंसान के शरीर से निकलने वाली गर्मी ही काफी है। इसके लिए इन सभी गैजेट्स में एक छोटा सा मॉड्यूल सेट किया जाएगा। यह मॉड्यूल शरीर की गर्मी से इन उपकरणों को चार्ज कर सकता है। लैपटॉप, स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच सहित अन्य कई गैजेट्स को इसकी सहायता से चार्ज किया जा सकेगा।
संबंधित खबरें
क्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
6 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
9 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
11 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
16 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
20 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
22 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
24 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
25 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
28 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines