क्या आपने भी देखा है यह चमत्कार, पारे की एक बूंद से बनने लगेंगे फाइबर जैसे धागे
Edited By Sunil Sharma

Image Credit: YouTube
Edited By Sunil Sharma

Image Credit: YouTube
Science Experiments: इस पूरी सृष्टि में सब कुछ प्रकृति के नियमों से बंधा हुआ है। हर एक घटना के पीछे कोई न कोई वैज्ञानिक कारण होता है। जिन्हें हम समझ लेते हैं, वे घटनाएं हमें सामान्य अनुभव होती हैं। लेकिन जिन घटनाओं के पीछे का कारण हम नहीं ढूंढ पाते हैं, वे हमें एक चमत्कार के रूप में दिखाई देती है। ऐसे ही कुछ वैज्ञानिक नियमों एवं प्रयोगों का सहारा लेकर कुछ लोग आम जनता को चमत्कार दिखाते हैं। ऐसा ही एक प्रयोग एल्युमिनियम के साथ भी किया जाता है।
हम सभी जानते हैं कि सभी धातुओं पर अलग-अलग केमिकल अलग-अलग प्रभाव दिखाते हैं। यदि एल्युमिनियम पर मर्करी (पारा) डाला जाए तो यह एल्युमिनियम के सफेद बहुत ही बारीक धागे जैसे फाइबर बना देता है। इसमें आपको कुछ नहीं करना होता। केवल एक एल्युमिनियम सरफेस पर पारा डालना है। इसके बाद उसमें बारीक फाइबर जैसी संरचनाएं बनने लगेंगी जो देखने में बड़ी ही अद्भुत और मनोहारी होती है।
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों को मिली सोना बनाने की अद्भुत फैक्ट्री, कुछ ही सेकंडों में बना दिया अथाह सोना और प्लेटिनम
https://twitter.com/ScienceGuys_/status/1688484981289734144
वैज्ञानिकों के अनुसार जब एल्यूमीनियम में मर्करी मिलाया जाता है, तो यह एक अमलगम (एक पारा मिश्र धातु) बनाता है। आमतौर पर एल्युमीनियम पर ऑक्साइड की परत होती है लेकिन पारा मिलाने पर यह परत टूटने लगती है। उस स्थिति में यह ताजा एल्यूमीनियम को हवा के साथ प्रतिक्रिया करके सफेद एल्यूमीनियम ऑक्साइड बनाने की अनुमति देता है। जैसे-जैसे ऑक्साइड बढ़ता है, यह इन ठंडे सफेद रेशों के रूप में बनता है जो देखने में बारीक धागेदार फाइबर जैसा लगता है।
इस तरह के और भी बहुत सारे वैज्ञानिक प्रयोग (Science Experiments) हैं लेकिन इन सभी प्रयोगों को सावधानी के साथ और एक्सपर्ट्स की देखरेख में ही करना चाहिए। उदाहरण के लिए पानी में सोडियम डालने से पानी में भी आग लग जाती है। लेकिन यदि सोडियम को बिना सावधानी हाथ में ले लिया जाए तो इससे हाथ जल भी सकता है। इसलिए विज्ञान के इन प्रयोगों को करते समय सतर्क रहना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: