हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या भविष्य में नहीं पैदा होंगे लड़के? रिसर्च में खुलासा, Y क्रोमोसोम में गिरावट से टेंशन में वैज्ञानिक

Research on Chromosomes: क्या पुरुषों का अंत हो जाएगा? एक नया वैज्ञानिक Research बताता है कि पुरुषों के Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। अगर ऐसा ही होता रहा, तो बहुत दूर भविष्य में सिर्फ लड़कियां ही पैदा होंगी। वैज्ञानिक इस समस्या का हल ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

Research on Chromosomes: गर्भ में बच्चे का लिंग (लड़का या लड़की) उसके माता-पिता के क्रोमोसोमों पर निर्भर करता है। महिलाओं के पास दो X क्रोमोसोम होते हैं, जबकि पुरुषों के पास एक X और एक Y क्रोमोसोम होता है। अगर एंब्रियो में XX क्रोमोसोम होते हैं, तो लड़की होती है और XY होने पर लड़का। Y क्रोमोसोम ही लड़के के जन्म के लिए जरूरी होता है। लेकिन हाल की रिसर्च में पता चला है कि Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। अगर ऐसा होता रहा, तो भविष्य में सिर्फ लड़कियां ही पैदा होंगी और पुरुषों का जन्म संभव नहीं होगा। हालांकि, Y क्रोमोसोम के खत्म होने में लाखों साल लग सकते हैं, लेकिन यह इंसान की पूरी नस्ल के लिए खतरे की घंटी है। वैज्ञानिक इस पर गहन शोध कर रहे हैं, ताकि Y क्रोमोसोम के खत्म होने से पहले इसका कोई समाधान निकाला जा सके।

यह भी पढ़े: आंखे बंद करके अब मत ज्वाइन करना WhatsApp Group, चल रहा है ये बड़ा स्कैम; जानें

Y क्रोमोसोम: मानव भविष्य पर खतरा?

हाल ही में आई एक साइंस अलर्ट रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों के Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं। Y क्रोमोसोम का धीरे-धीरे कम होना मानव भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। हालाँकि, इसके खत्म होने में लाखों साल लग सकते हैं। अगर इंसानों ने Y क्रोमोसोम के खत्म होने से पहले एक नए जीन को विकसित नहीं किया, तो धरती पर इंसानों का अस्तित्व खत्म हो सकता है।

विज्ञापन

Y क्रोमोसोम कैसे करता है पुरुष का विकास?

Y क्रोमोसोम में एक खास जीन होता है जो एंब्रियो को पुरुष के रूप में विकसित करता है। जब गर्भधारण के लगभग 12 सप्ताह बाद यह जीन सक्रिय होता है, तो एंब्रियो में पुरुष हार्मोन बनने लगते हैं। यह हार्मोन एंब्रियो को पुरुष के रूप में विकसित करते हैं। यदि Y क्रोमोसोम मौजूद न हो, तो एंब्रियो का विकास महिला के रूप में होता है।

Y क्रोमोसोम की संख्या में गिरावट

रिसर्च में यह पाया गया है कि Y क्रोमोसोम की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। पिछले 16.6 करोड़ सालों में Y क्रोमोसोम ने 900 जीन से घटकर सिर्फ 55 जीन तक सिमट गए हैं। इस रफ्तार से, हर 10 लाख साल में Y क्रोमोसोम से लगभग 5 जीन खत्म हो रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर ऐसा चलता रहा, तो अगले 1.1 करोड़ वर्षों में Y क्रोमोसोम पूरी तरह समाप्त हो सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: यह छोटा बीमा बचाएगा जीवन भर की कमाई; हैकर्स के चुराए पैसों का भी मिलेगा मुआवजा

क्या Y क्रोमोसोम के बिना पुरुष का जन्म संभव है?

इस चिंता के बीच वैज्ञानिकों ने कुछ राहत भी पाई है। पूर्वी यूरोप और जापान में पाए गए कुछ चूहों की प्रजातियों में Y क्रोमोसोम खत्म हो चुका है, फिर भी वे जीवित हैं। इन चूहों में X क्रोमोसोम ही दोनों भूमिकाएं निभा रहा है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इन चूहों में लिंग निर्धारण कैसे होता है।

विज्ञापन

लेकिन इंसानों में, प्रजनन के लिए शुक्राणु की जरूरत होती है, जो पुरुष से आता है। यदि Y क्रोमोसोम खत्म हो गया, तो इंसानों के लिए यह एक बड़ा संकट बन सकता है, क्योंकि इसका मतलब होगा कि पुरुषों का जन्म ही नहीं होगा।

Y क्रोमोसोम के धीरे-धीरे कम होने की वजह से वैज्ञानिक इसे एक बड़ी चिंता के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, इसके खत्म होने में अभी लाखों साल बाकी हैं, लेकिन इस पर शोध जारी है। यदि इंसानों ने इसके विकल्प के रूप में कोई नया जीन विकसित नहीं किया, तो मानव जाति के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola