Search Of Alien Life : इस ब्रह्मांड में धरती के अलावा कहीं और भी जीवन होने का विचार हमेशा से वैज्ञानिकों, लेखकों को अपनी ओर आकर्षित करता आया है। इसे लेकर खोजबीन भी लगातार चलती रहती है। हालांकि, अभी तक धरती के अलावा कहीं और जीवन होने का पुख्ता सबूत तो नहीं मिल पाया है। लेकिन, एस्ट्रोनॉमर्स ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जिसके बारे में माना जा रहा है कि वहां पर एलियन लाइफ होने की अच्छी खासी संभावना है।
इस प्लैनेट का नाम LHS 1140 b रखा गया है। यह एक एक्सोप्लैनेट है जो लगभग 48 प्रकाश वर्ष दूर Cetus आकाशगंगा में स्थित है। एक्सोप्लैनेट उन ग्रहों को कहते हैं जो हमारे सौरमंडल से बाहर होते हैं। वहीं, प्रकाश वर्ष या Light Year वह दूरी होती है जो प्रकाश एक साल में तय करता है। यह अनोखा प्लैनेट इंसान की आंख जैसा दिखता है और इसका आकार धरती से 1.7 गुना है। माना जा रहा है कि यह ग्रह पानी या बर्फ से कवर हो सकता है।
पानी भी है और तापमान भी परफेक्ट
पानी को जीवन के लिए अनिवार्य एलीमेंट्स में से एक माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह ग्रह एक चट्टानी ग्रह है जिस पर कुछ मात्रा में पानी मौजूद है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के जरिए जुटाया गया डाटा संकेत देता है कि इस प्लैनेट पर इसके द्रव्यमान का 10 से 20 प्रतिशत पानी हो सकता है। इसके अलावा इसकी लोकेशन बताती है कि यह न तो बहुत गर्म है और न ही बहुत ठंडा। इसकी सतह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।
धरती जैसा है यह अनोखा एक्सोप्लैनेट
इस ग्रह की खासियतें यहीं खत्म नहीं होती हैं। डाटा संकेत देता है कि इस प्लैनेट पर वातावरण भी है। धरती की तरह इसमें नाइट्रोजन की अधिकता होने की संभावना है। इस तरह से वातावरण, पानी और तापमान के कॉम्बिनेशन को देखते हुए वैज्ञानिक इस आइडिया को लेकर बहुत पॉजिटिव हैं कि यह ग्रह काफी हद तक धरती जैसा है। ऐसे में यहां जीवन होने की संभावना भी काफी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसे इंसानों के रहने लायक बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: इस देश ने पेश किया Porn Passport! क्यों पड़ी जरूरत?
ये भी पढ़ें: टीचर का हुआ ट्रांसफर तो आधे छात्रों ने बदल दिया स्कूल!
ये भी पढ़ें: तो Ice Age ने कराया था इंसानों का फैशन से इंट्रोडक्शन!
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
2 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
3 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
9 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
13 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
14 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
16 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
18 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
21 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
24 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines