मानव सभ्यता में अब तक पृथ्वी की एक ग्रह है, जहां जीवन मौजूद है और हम सभी यहीं रहते हैं. हालांकि ब्रह्मांड में कोई दूसरा ऐसा ग्रह नहीं है, इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता, क्योंकि अब तक वैज्ञानिकों को भी नहीं पता कि अंतरिक्ष का अंत कहा है. दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज के लिए शोधकर्ताओं ने कई ऑपरेशन चलाए, और ये खोज अभी भी जारी है. हाल ही में वैज्ञानिक उस समय हैरान रह गए, जब पृथ्वी से करीब 63 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक विशाल ग्रह से रहस्यमयी रेडियो तरंगों का पता चला.
यह भी पढ़ें: AI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
क्या सोलर सिस्टम से बाहर मिला जीवन?
आपको जानकर हैरानी होगी कि साइंटिस्ट्स को पहली बार ऐसे रेडियो सिग्नल्स का पता चला है, जिनका सोर्स सीधे उस ग्रह से जुड़ा पाया गया है. हालांकि, वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि इन रेडियो संकेतों को एलियन जीवन का प्रमाण नहीं माना जा सकता. शुरुआती रिसर्च के मुताबिक, ये सिग्नल्स ग्रह के आसपास बनने वाली विशाल ऑरोरा यानी ध्रुवीय रोशनी से उत्पन्न हो रहे हैं. रेडियो तरंगे छोड़ रहा यह ग्रह बीटा पिक्टोरिस बी (Beta Pictoris b) है, जो बीटा पिक्टोरिस नाम के युवा तारे की परिक्रमा करता है. इसे साल 2008 में खोजा गया था.
23.6 साल में पूरा करता है अपने तारे का चक्कर
नासा (NASA) के अनुमान के मुताबिक बीटा पिक्टोरिस बी का मास बृहस्पति से करीब 11.7 गुना अधिक है. यह अपने तारे से लगभग 1.496 अरब किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और उसे एक चक्कर पूरा करने में करीब 23.6 साल लगते हैं. वैज्ञानिकों को इस सिस्टम से पहले भी रेडियो गतिविधि के संकेत मिल चुके थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि ये तरंगें तारे से आ रही हैं या उसके किसी ग्रह से. इस रहस्य को सुलझाने के लिए हार्वर्ड एंड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स और यूनिवर्सिटी ऑफ ओरेगन के शोधकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका स्थित MeerKAT रेडियो टेलीस्कोप एरे का इस्तेमाल किया.
यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab: चक्रवात का कैसे पड़ा नाम ‘अर्नब’, क्या मचाने वाला है कोहराम? अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
4 hrs agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
2 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
7 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
11 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
13 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
15 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
16 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
19 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
22 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines