Catastrophe from Sun Scientists Warn: दुनिया का अंत कैसे होगा? इसे लेकर समय-समय पर आशंकाएं सामने आती हैं। वैज्ञानिक भी अगली तबाही को लेकर अपना दावा करते हैं। अब पता चला है कि हमारा अंत सौर तूफान में हो सकता है। वैज्ञानिकों को लगभग 14,300 साल पहले हमारी पृथ्वी पर आए एक भीषण तूफान का प्रमाण मिला है। उनका कहना है कि अगर आज ऐसा होता है तो यह विनाशकारी साबित हो सकता है।
पेड़ के अवशेषों से मिले दिलचस्प सबूत
दरअसल, फ्रांसिसी आल्प्स में ड्रोजेट नदी के किनारे एक पेड़ के अवशेषों से दिलचस्प सबूत मिले हैं। स्कॉट्स पाइन पेड़ के ठूंठ की ग्रोथ से रेडियोकार्बन का पता चला है। जो सौर तूफानों के दौरान सूर्य द्वारा छोड़ा गया एक आइसोटोप है।
कहा जा रहा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा सौर तूफान हो सकता है, यहां तक कि कैरिंगटन इवेंट को भी मात दे सकता है, जिसने 1859 में दुनियाभर में तूफान पैदा किया था। इसने रात के समय इतना प्रकाश पैदा किया था कि जैसे सूरज उग रहा हो। अनुमान के अनुसार, 14,000 साल से भी अधिक पहले का यह सौर तूफान संभवतः 1800 के दशक के उत्तरार्ध के तूफान से 10 गुना अधिक था, जिसके कारण टेलीग्राफ सिस्टम अस्त-व्यस्त हो गए थे।
ये भी पढ़ें: NASA सूर्य ग्रहण के बीच लॉन्च करेगा तीन रॉकेट; इंडियन साइंटिस्ट की देखरेख में चल रहा मिशन
कर सकते हैं बड़ा नुकसान
वैज्ञानिकों के अनुसार, अगर आज ऐसा कोई सौर तूफान पृथ्वी पर आया, तो प्रभाव विनाशकारी ही होगा। ऐसे तूफान इलेक्ट्रॉनिक्स को नुकसान पहुंचाते हैं। कॉलेज डी फ्रांस और अनुसंधान केंद्र CEREGE में जलवायु और महासागर विकास के प्रोफेसर एडौर्ड बार्ड के अनुसार, “अगर आज भी इसी तरह के सौर तूफान आते हैं, तो वे समाज के लिए विनाशकारी हो सकता है क्योंकि हम टेक्नोलॉजी पर बहुत अधिक निर्भर हैं।” वे हमारे बिजली ग्रिडों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं, संभावित रूप से महीनों तक ब्लैकआउट का कारण बन सकते हैं। सबसे खराब स्थिति में इसके प्रभाव से हमारी जीडीपी को अरबों या खरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें: डिमन जेमी का दावा AI की वजह से नहीं होगी कैंसर की बीमारी, 100 साल तक जीवित रहेंगे लोग
संबंधित खबरें
सह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
21 hrs agoक्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
9 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
12 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
14 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
19 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
23 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
25 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
27 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
28 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines