---विज्ञापन---

साइंस angle-right

51 साल पुराना फावड़ा 7.27 करोड़ रुपये में नीलाम, चांद पर मिट्टी खोदने के लिए किया था यूज

Grub Axe Used By US Astronauts on moon sold for 7.27 Cr: चार्ली ड्यूक ने कहा कि चंद्रमा पर हमारे 72 घंटों के दौरान, हमने चट्टान और मिट्टी के नमूने एकत्र करने के लिए इस फावड़े का यूज किया।

---विज्ञापन---

Grub Axe Used By US Astronauts on moon sold for 7.27 Cr: अमेरिकी अंतरिक्षा यात्री चार्ली ड्यूक ने 1972 में चांद पर कदम रखा था। ड्यूक ने चांद पर एक विशेष फावड़ा से मिट्टी के नमूने एकत्र किए थे। 51 साल बाद वो खास फावड़ा 7.27 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। 51 साल तक ये फावड़ा ड्यूक ने अपने पास रखा था।

नीलामी में चाँद का फावड़ा £720,000 में बिका

---विज्ञापन---

रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रमा पर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की ओर से इस्तेमाल किया गया फावड़ा भारी कीमत पर बिका है। 1972 में अपोलो-16 मिशन के दौरान चांद से कुछ नमून अंतरिक्षयात्रियों ने जुटाए थे। इनमें एक चट्टान भी शामिल है, जिसे बिग मुले नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि अपोलो मिशन के दौरान चांद से लिए गए नमूनों में ये सबसे बड़ी चट्टान है।

'मून रॉक स्कूप' ने 1972 में अपोलो 16 मिशन के दौरान 211lb चंद्र नमूने एकत्र करने में मदद की

---विज्ञापन---

इसके अलावा चांद से मिट्टी भी एकत्र किया गया था, जिसके लिए खास फावड़ा यूज किया गया था। 5.5 इंच के फावड़ा के सिर को घुमाने के लिए स्प्रिंग-लोडेड बटन लगाए गए थे, जिसका उपयोग चार्ली ड्यूक ने किया था। अपोलो 16 मिशन का एक फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ड्यूक भी दिख रहे हैं।

5.5 इंच के फावड़े में सिर को घुमाने के लिए स्प्रिंग-लोडेड बटन हैं

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपोलो मिशन पर जाने के दौरान ड्यूक की उम्र 36 साल थी। वे इतनी कम उम्र में चंद्रमा पर चलने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने थे। ड्यूक की उम्र अब 87 साल है। उन्होंने बताया कि मैंने फावड़े को 51 साल तक अपने पास रखा लेकिन अब मैंने इसे बोस्टन की आरआर नीलामी में बेच दिया है।

चार्ली ड्यूक ने कहा: 'चंद्रमा पर हमारे 72 घंटों के दौरान, हमने चट्टान और मिट्टी के नमूने एकत्र करने के लिए इस फावड़े और अन्य उपकरणों का उपयोग किया।'

---विज्ञापन---

ड्यूक ने कहा कि चंद्रमा पर अपने 72 घंटों के दौरान, हमने चट्टान और मिट्टी के नमूने एकत्र करने के लिए इस फावड़े और अन्य उपकरणों का उपयोग किया था। बता दें कि नील आर्मस्ट्रांग के चंद्रमा पर जाने वाले पहले व्यक्ति बनने के तीन साल बाद अपोलो 16 हुआ था।

---विज्ञापन---

(daveseminara.com)

First published on: Oct 23, 2023 11:09 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola