डॉ. आशीष कुमार। नासा (NASA) ने सभी को चांद की सैर कराने का जिम्मा ‘कैली रोड्रिगेज’ (Callie Rodriguez) को दिया है। लेकिन चौकिए मत, कैली रोडिगेज आपको किसी रॉकेट या स्पेस शिप के जरिए चांद पर नहीं ले जाएगी। बल्कि ग्राफिक नॉवेल के जरिए आपको अंतरिक्ष की सैर कराएगी।
कैली रोड्रिगेज, नासा (NASA) द्वारा जारी किए पहले कार्टून नॉवेल ‘फर्स्ट वूमन – प्रॉमिस फॉर हयूमेनिटी’ में फिमेल कार्टून करेक्टर है, जिसे लीड एस्ट्रोनॉट के रूप में दिखाया गया है। नासा कार्टून नॉवेल के जरिए अंतरिक्ष के जिज्ञासुओं को चांद और अंतरिक्ष की काल्पनिक सैर पर ले जाएगा। इसमें अंतरिक्ष की तकनीकी जानकारियों को कथानकों और घटनाओं के जरिए पेश किया गया है।
और पढ़िए – WhatsApp Redesign: इन यूजर्स के लिए आ रहा है App का नया लुक! डिटेल्स में जानें
नासा की वेबसाइट पर यह नॉवेल सभी के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड के लिए निशुल्क उपलब्ध है, जिसे ‘फर्स्ट वूमन ग्राफिक नॉवेल’ होने का दावा किया जा रहा है। इसमें पाठक ‘इंटरएक्टिव एक्सपीरिएंस’ (Interactive Experience) भी कर सकता है। इसके लिए एक्सआर (XR) तकनीक का इस्मेमाल किया गया है। एक्सआर का अर्थ होता है विस्तारित वास्तविकता (Extended Reality)।
कार्टून नॉवेल सीरीज का पहला अंक ‘ड्रीम टू रियलटी’ टैगलाइन के साथ जारी हुआ है। नॉवेल के पहले अंक में कवर सहित 44 पेज हैं। नॉवेल के कवर पर महिला कार्टून पात्र कैली रोड्रिगेज को एस्ट्रोनॉट सूट पहने हुए व हाथ में एस्ट्रॉनेट हेलमेट लिए हुए दिखाया गया है। पास में बड़ी आंखों वाले रोबोट कार्टून को दिखाया गया है, जो उसके सहायक के रूप में मौजूद है। कैली रोड्रिगेज का कवर फोटो अंतरिक्ष की गहराइयों में झांक रहा है और अंतरिक्ष के जिज्ञासुओं के मन में उत्कंठा पैदा कर रहा है।
नॉवेल के अंत में अंतरिक्ष यात्राओं और शोधों में योगदान देने वाली महिलाओं को उनके फोटो और ब्यौरे सहित श्रेय दिया गया है। इनमें अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला वेलेटीना वी टेरेसकोवा, जोकि रूस की नागरिक थी, अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सैली राइड के साथ मेई सी जैमीसन, एलन ओचा, पैगी विटसन, चार्ली ब्लैकवल थॉमसन का चित्रित उद्धरण दिया गया है।
और पढ़िए – Xiaomi 13 Ultra की लॉन्चिंग कन्फर्म, जानें क्या मिलेगा खास?
कल्पना चावला का कोई जिक्र नहीं
आश्चर्य की बात यह है कि नासा ने इस नॉवेल में भारत मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जिक्र तक नहीं किया है। जबकि कल्पना चावला ने नासा के अंतरिक्ष अभियान के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी।
[लेखक ‘इंटरनेटशल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज’ (ISOMES) में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं]
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
2 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
4 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
9 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
13 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
15 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
17 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
18 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
21 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
25 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines