WhatsApp Redesign: इन यूजर्स के लिए आ रहा है App का नया लुक! डिटेल्स में जानें
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Redesign: दुनियाभर में व्हाट्सएप के कई यूजर्स हैं। कंपनी अपने यूजर्स को बनाएं रखने के लिए तरह-तरह के फीचर्स को रोलआउट करती रहती है। मेटा स्वामित्व कंपनी व्हाट्सएप पिछले काफी समय से विभन्न अपडेट को जारी भी कर रही है।
हाल ही में, मेटा ने टॉप बार पर कम्युनिटी ग्रुप नामक एक और नया ऑप्शन जोड़ा था, लेकिन यूजर्स व्हाट्सएप के इस इंटरफेस से ऊब चुके हैं और लंबे समय से इसमें बदलाव की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब खबर है कि व्हाट्सएप को चुनिंदा यूजर्स के लिए रिडिजाइन किया जाएगा। ऐसे में व्हाट्सएप का डिजाइन (WhatsApp Redesign) पहले से बदला हुआ होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सएप एक नए तरह के इंटरफेस पर फोकस कर रहा है। इसके तहत यूजर्स को चैट, कम्युनिटी, स्टेटस और कॉल ऑप्शन टॉप पर नहीं बल्कि बॉटम में मिलेंगे। आईओएस और एंड्रॉइड के लिए इंटरफेस अलग हो सकता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति Android से iOS में स्विच करता है, तो कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस नए बदलाव का फायदा ये है कि एंड्रॉइड यूजर्स बॉटम बार से ही चीजों को एक्सेस कर सकेंगे और वो एक हाथ से भी तेजी से व्हाट्सएप चला सकेंगे। फिलहाल, व्हाट्सएप इस फीचर पर काम कर रहा है जिसे अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। कंपनी आने वाले समय में इस अपडेट को सभी लोगों के लिए रोलआउट कर देगी।
व्हाट्सएप एक नए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है, जिसके तहत व्हाट्सएप यूजर्स इंडिविजुअल चैट्स को भी लॉक कर सकेंगे। यानी अगर आप चाहते हैं कि कोई दूसरा आपकी चैट न पढ़ सके तो आप उस चैट पर फिंगरप्रिंट, पासवर्ड आदि लॉक लगा सकते हैं।
अगर दूसरा शख्स उस चैट को आपके फोन में ओपन करना चाहता है तो उसे चैट को अनलॉक करना होगा। यह नई सुविधा गोपनीयता में और सुधार करेगी और यूजर अनुभव को बढ़ाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: