इस माह 30-31 अगस्त की रात्रि में अंतरिक्ष में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटने वाली है। इस घटना को वैज्ञानिक भाषा में Super Blue Moon या Supermoon कहा जा रहा है। इस दिन चंद्रमा अन्य सभी दिनों के मुकाबले अधिक बड़ा और चमकदार दिखाई देगा। यह घटना प्रत्येक दो से तीन वर्ष में एक बार होती है। इसी दिन शनि भी चंद्रमा के साथ जुगलबंदी करते हुए सबसे चमकीले तारे के रूप में दिखेगा।
NASA के वैज्ञानिकों के अनुसार 30-31 अगस्त की रात्रि 12.56 बजे चंद्रमा पृथ्वी से निकटतम दूरी पर आ जाएगा। इस दौरान यह अत्यधिक चमकदार और बहुत बड़ा दिखाई देगा। इसलिए इसे सुपरमून का नाम दिया गया है। इस वक्त चंद्रमा पृथ्वी से मात्र 2,22,043 मील दूर होगा। अगली बार सुपरमून दिखने की घटना नवंबर 2025 में होगी। तब एक बार फिर चंद्रमा पृथ्वी के इतना अधिक नजदीक होगा।
यह भी पढ़ें: इन 3 कारणों से महज 30 सैकंड में हो सकती है एक अंतरिक्ष यात्री की मृत्यु
क्या होता है Blue Moon
वैज्ञानिक टर्म्स के अनुसार जब एक ही माह में दो बार पूर्णिमा आती है तो दूसरी पूर्णिमा पर दिखने वाले चंद्रमा को Blue Moon कहा जाता है। इसके अलावा जब एक ही वर्ष में 12 की जगह 13 पूर्णिमा आती हैं तो उनमें 13वीं पूर्णिमा को दिखने वाले चांद को भी ब्लू मून कहा जाता है। कुछ लोग समझ सकते हैं कि यह ब्लू कलर का दिखाई देता होगा परन्तु ऐसा नहीं होता है, वरन यह आम चंद्रमा जैसा ही दिखाई देता है, लेकिन उससे अधिक बड़ा और चमकीला होता है।
ब्लू मून के दौरान यह रहेगा चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
29 अगस्त 2023 (मंगलवार) को चंद्रोदय सायं 7:28 बजे होगा तथा चंद्रास्त बुधवार को प्रातः 6:30 बजे होगा।
30 अगस्त 2023 (बुधवार) को चंद्रोदय सायं 8:08 बजे होगा तथा चंद्रास्त गुरुवार को सुबह 7:42 बजे होगा।
31 अगस्त 2023 (गुरुवार) को चंद्रोदय रात्रि 8:44 बजे होगा तथा चंद्रास्त शुक्रवार को सुबह 8:51 बजे होगा।
यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चांद पर इतिहास रचने वाला इकलौता देश बना भारत, जाने क्यों साउथ पोल पर कराई लैंडिंग?
शनि भी दिखाई देगा इस दिन
अगस्त माह में केवल सुपरमून या ब्लू मून ही नहीं दिखाई देंगे वरन इस माह शनि को भी पृथ्वी से स्पष्ट देखा जा सकेगा। वैज्ञानिक गणना के अनुसार शनि इस वक्त पृथ्वी के करीब है। यह 27 अगस्त को धरती से निकटतम दूरी पर पहुंच जाएगा, तब यह आसमान में चंद्रमा के साथ ही दिखाई देगा। उस वक्त चंद्रमा के निकट जो भी सर्वाधिक चमकदार और बड़ा सितारा दिखाई देगा, वही ग्रह होगा। यदि कोई व्यक्ति इसे टेलिस्कोप से देखें तो वह इसके रिंग्स और इसके चारों तरफ चक्कर लगाते चंद्रमाओं को भी देख सकेगा।
संबंधित खबरें
SpaceX का सुपर हैवी रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां पहले कोई इंसान न पहुंचा हो
3 days agoसोलर सिस्टम के बाहर भी है जीवन? पृथ्वी से 63 प्रकाश-वर्ष दूर एक ग्रह पर मिले रहस्यमय रेडियो सिग्नल
5 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
6 days agoCyclone Arnab: चक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम? अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
9 days ago'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?' सुनीता विलियम्स ने दिया इस सवाल का मजेदार जवाब
22 days agoमौसम का सितम नहीं झेल पाएंगे भारत के ये शहर! दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल है नाम
23 days ago'बेबुनियाद और गलत', ISRO ने निजीकरण की अफवाहों पर दिया करारा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला?
25 days agoISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, 'नॉटी ब्वॉय' GSLV-F17 के साथ लॉन्च हुआ 'बाज' सैटेलाइट EOS-05, दुश्मन की हरकतों पर रखेगा नजर
28 days ago1.5 डिग्री गर्म होने की कगार पर धरती, भारत पर मंडरा रहा कौन सा बड़ा खतरा? UN की रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटी
29 days ago14000000 जिंदगियों पर मंडराया खतरा, समुद्र में मुंबई-कोलकाता के डूबने की चेतावनी, पढ़ें UN की रिपोर्ट
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines