Chandrayaan-3: चांद पर इतिहास रचने वाला इकलौता देश बना भारत, जाने क्यों साउथ पोल पर कराई लैंडिंग?
Edited By Bhola Sharma

Chandrayaan-3
Edited By Bhola Sharma

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3 Moon Mission Landing Live Updates: चंद्रयान-3 ने अपने 40 दिन के सफर के बाद आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुप पर सफलता पूर्वक लैंड कर लिया। इन 40 दिनों में लैंडर मॉड्यूल ने पृथ्वी की 21 और चंद्रमा की 120 बार परिक्रमा की है। इसके बाद भारत दुनिया का इकलौता देश है, जिसने दक्षिणी ध्रुव पर अपना कदम रखा है। जबकि रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद भारत चंद्रमा पर रोवर उतारने वाला चौथा देश है।
चंद्रमा पर भारत के कदम रखते ही पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसरो के कमांड सेंटर में भी वैज्ञानिक झूम उठे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग से वर्चुअली जुड़कर चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है। उन्होंने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की सबसे बड़ी वजह, वहां अब तक किसी देश का न पहुंच पाना है। दूसरा कि वहां पानी की मौजूदगी के भी संकेत मिले हैं। दक्षिणी ध्रुव पर खनिज संपदा का भंडार है।
#WATCH | ISRO Chairman S Somanath at Mission Control Complex in Bengaluru for Chandrayaan-3 Mission soft landing on the Moon pic.twitter.com/9k4ZyySwd1
— ANI (@ANI) August 23, 2023
#WATCH मुंबई: गायक कैलाश खेर ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले भारतीयों के लिए एक गाना समर्पित किया। pic.twitter.com/E21JakHeT0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
पढ़ें मून मिशन की खास 5 बातें
https://www.youtube.com/watch?v=1EkjHCtATEk
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: