Vastu Tips: पानी में इन चीजों को मिलाकर नहाने से बदलेगा लक, खूब करेंगे तरक्की

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में नहाने से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है. आप नहाने के पानी में इन 5 में से कोई चीज मिलाकर नहाते हैं तो इससे आप जीवन में खूब तरक्की करेंगे.

Vastu Tips

Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips: नहाने के पानी में कई चीजों को मिलाने से नकारात्मकता का अंत होता है इससे कई लाभ मिलते हैं. आप जीवन में सकारात्मकता के लिए और सफल होने के लिए वास्तु में बताए गए उपायों को कर सकते हैं. वास्तु शास्त्र में ऐसी 5 चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें पानी में मिलाकर नहाने से फायदा होता है. यह धार्मिक रूप से फायदेमंद होते हैं इसके साथ ही भाग्य को चमकाने में भी यह बहुत अच्छे उपाय हैं. चलिए आपको इन सभी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें पानी में डालकर नहाने से फायदा होता है.

विज्ञापन

गुलाब की पंखुड़ी

आप नहाने के पानी में खुशबूदार गुलाब की पंखुड़ियां मिक्स करके नहा सकते हैं. धार्मिक मान्याओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को गुलाब प्रिय है. पानी में गुलाब की पंखुड़ी मिलाकर नहाने से मानसिक शांति मिलती है और धन आकर्षित होता है.

विज्ञापन

सेंधा नमक

आप पानी में सेंधा नमक मिक्स करके स्नान कर सकते हैं. इससे फायदा मिलता है. सेंधा नमक को पानी में मिक्स करके नहाने से बुरी नजर से बचाव होता है और नकारात्मकता खत्म होती है.

विज्ञापन

लौंग

सर्दियों में पानी में मिक्स करके नहाने के लिए लौंग एक अच्छा उपाय है. इसकी तासीर गर्म होती है. इसके साथ ही ज्योतिष में लौंग को भाग्य का कारक माना जाता है. इसे पानी में मिलाकर नहाने से अटके काम पूरे होते हैं और भाग्य का साथ मिलता है.

नीम के पत्ते

नीम के पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं. इसे पानी में मिलाकर नहाने से सेहत को फायदे मिलते हैं. नहाने के पानी में तुलसी के पत्ते मिलाने से नकारात्मकता दूर होती है और शरीर को ताजगी मिलती है.

विज्ञापन

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पौधे का खास धार्मिक महत्व है. तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है. आप नहाने के पानी में तुलसी के पत्तों को मिलाकर नहाएं. इस उपाय को करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ