विनायक चतुर्थी पर सौभाग्य-समृद्धि में वृद्धि, शिक्षा में प्रगति के लिए करें 3 उपाय

Vinayak Chaturthi 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ‘विनायक चतुर्थी’ कहते हैं। इस तिथि को भगवान श्री गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस तिथि गणेशजी की पूजा, अनुष्ठान और उचित उपाय करने से ऋद्धि-सिद्धि और सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, विनायक चतुर्थी के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय, जो सुख-समृद्धि और शिक्षा में प्रगति के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

Vinayak Chaturthi 2024

Vinayak Chaturthi 2024

Vinayak Chaturthi 2024: हिन्दू धर्म में चतुर्थी तिथि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को समर्पित है। हिन्दू पंचांग में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की दो चतुर्थी होती हैं। इन दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि को विधि-विधान से गणेशजी की पूजा-आराधना की जाती है। बता दें, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को ‘संकष्टी चतुर्थी’ और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को ‘विनायक चतुर्थी’ कहते हैं। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 11 मई, 2024 को पड़ रही है। आइए जानते हैं, विनायक चतुर्थी को किए जाने वाले 3 खास उपाय, जो सौभाग्य-समृद्धि में वृद्धि और शिक्षा में प्रगति के लिए काफी प्रभावी सिद्ध हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इस दिन किए जाने वाले 3 विशेष और प्रभावशाली उपाय।

विज्ञापन

विनायक चतुर्थी पर किए जाने वाले उपाय

सौभाग्य में वृद्धि के उपाय

विनायक चतुर्थी के दिन दान-पुण्य करने से भगवान गणपति विशेष रूप से कृपा बरसाते हैं। विनायक चतुर्थी को उपवास रखकर पूरे विधि-विधान से गणेशजी की पूजा करें। जरुरतमंदों को भोजन, कपड़े और धन का दान करने से गणेशजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इस दिन मोदक और लड्डू बांटने से भी सौभाग्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

समृद्धि में वृद्धि के उपाय

समृद्धि में वृद्धि के लिए विनायक चतुर्थी के दिन गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए दूर्वा घास का उपाय कर सकते हैं। हरी और ताजी दूर्वा घास की दो-दो तिनकों को धागे से बांधें और कुल 22 तिनकों से 11 गट्ठर बना कर गणेश-स्तोत्र का पाठ करते हुए गणेशजी को पूरी निष्ठा से अर्पित करें। शीघ्र ही धन-संकट दूर हो जाएंगे। विनायक चतुर्थी को गणपतिजी को शमी की पत्तियां चढ़ाने से भी आर्थिक संकट दूर होते हैं।

विज्ञापन

शिक्षा में प्रगति के उपाय

भगवान श्री गणेश विद्या और बुद्धि के देवता हैं। कहते हैं, जिस पर उनकी कृपा हो जाती है, वह व्यक्ति यदि मूर्ख भी है, तो थोड़े समय में विद्वान हो जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन आप अपने घर में गणेशजी की कृपा पाने के लिए ‘गणेश यंत्र’ की स्थापना कर सकते हैं। मान्यता है कि इस यंत्र के प्रभाव से व्यक्ति को विद्या और बुद्धि के साथ समृद्धि और सौभाग्य भी प्राप्त होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ