Vastu Tips: वास्तु से जुड़ी इन 5 गलतियों के कारण कंगाल हो जाता है इंसान, न करें अनदेखी

Vastu Tips For Money: घर में वास्तु दोष के होने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वास्तु दोषों के कारण इंसान कंगाल हो जाता है और जीवन भर परेशान रहता है. ऐसे में आपको इन वास्तु दोषों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और इन्हें को जल्द दूर करना चाहिए.

Vastu Tips

Credit- News24 Graphics

Vastu Tips: अगर आपके घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है तो ऐसा वास्तु दोष के कारण हो सकता है. वास्तु दोष की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और धन हानि होने लगते हैं. मां लक्ष्मी के नाराज होने पर धन आगमन भी बंद हो जाता है. अगर आप धन की प्राप्ति चाहते हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य में वृद्धि चाहते हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए. वास्तु दोष के कारण घर में पैसा नहीं टिकता है. चलिए आपको वास्तु के इन नियमों के बारे में बताते हैं जिनका आपको हर स्थिति में ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

धन से जुड़े वास्तु नियम

साफ-सुथरा घर

विज्ञापन

घर को हमेशा साफ रखना चाहिए. गंदगी वाली जगह पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है. घर में गंदगी रहती है तो इससे आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है. घर को साफ रखना चाहिए और कबाड़ इकट्ठा नहीं करना चाहिए.

कैसा हो धन स्थान

विज्ञापन

धन कभी भी गंदगी वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए. धन रखने का स्थान साफ होना चाहिए. इसके अलावा पैसों के साथ पुराने बिल और फालतू के कागज नहीं रखने चाहिए.

विज्ञापन

टपका हुआ नल

अगर आपके घर में टपकता हुआ नल है तो यह धन हानि का कारण बनता है. आपको इसे तुरंत सही कराना चाहिए. इससे वास्तु दोष लगता है और कंगाली आती है.

विज्ञापन

मुख्य द्वार से जुड़ा वास्तु

घर के मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है. इसलिए मेन गेट हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए. घर का मुख्य द्वार कभी भी टूटा हुआ नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

झाड़ू कहां रखें

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. घर में झाड़ू को हमेशा पश्चिम दिशा में छिपाकर रखना चाहिए. झाड़ू को ऐसे स्थान पर न रखें जहां ये पैरों में आए. इसके अलावा शाम होने के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ