Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Tulsi Puja Rules: तुलसी के पौधे की पूजा में कई बातों का रखें ध्यान, पत्ते तोड़ने के लिए भी है खास नियम

Tulsi Puja Rules: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास धार्मिक महत्व होता है. तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना की जाती है. आपके घर में तुलसी का पौधा है तो पूजा के दौरान कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. वरना मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है. इससे घर की सुख-शांति छिन जाती है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Dec 6, 2025 11:43
Tulsi Puja Rules
(Photo- News24 GFX)

Tulsi Puja Rules: तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है. तुलसी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. तुलसी के पूजन से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा सदा बनी रहती है लेकिन अगर तुलसी के पूजन में गलती करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और सुख-समृद्धि की कमी होती है. घर-परिवार में सुख-शांति के लिए आपको विधि-विधान के साथ तुलसी की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही तुलसी के पौधे से जुड़े कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए तुलसी के पौधे से जुड़े इन नियमों के बारे में जानते हैं.

तुलसी की पूजा कैसे करें?

आपको तुलसी की पूजा करने के लिए सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनने चाहिए. इसके बाद तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें. पौधे के समक्ष घी का दीपक जलाएं. तुलसी माता की आरती करें और भोग लगाएं. आपको शाम के समय तुलसी के समक्ष दीपक जलाना चाहिए. लेकिन तुलसी की पूजा के लिए कई दिनों का खास ध्यान रखना चाहिए. इन दिनों तुलसी को जल देना वर्जित होता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: दिसंबर में हो रहे ग्रह परिवर्तन मचाएंगे धमाल, चतुर्ग्रही योग से इन 5 राशियों के होंगे वारे-न्यारे

इन दिनों तुलसी को जल न चढाएं

तुलसी के पौधे को रविवार, एकादशी और ग्रहण के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए. इन दिनों जल चढ़ाना वर्जित माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि, रविवार के दिन तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन जल चढ़ाने से व्रत टूट जाता है. एकादशी के दिन तुलसी निर्जला व्रत रखती है इस दिन भी जल नहीं चढ़ाना चाहिए. इसके अलावा ग्रहण के समय भूलकर भी तुलसी के पौधे को जल अर्पित न करें.

---विज्ञापन---

तुलसी के पत्ते तोड़ने के नियम

रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. आपको ग्रहण के समय भी तुलसी के पत्तों को तोड़ने से बचना चाहिए. ग्रहण शुरू होने से पहले ही आप तुलसी के पत्ते भोजन में डाल दें. अगर आपको इन दिनों या समय पर तुलसी के पत्तों की जरूरत होती है तो तुलसी के पास पहले से गिरे हुए पत्तों का इस्तेमाल करें. सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. आपको तुलसी के पत्ते नाखून से नहीं बल्कि उंगलियों से तोड़ने चाहिए और पत्ते तोड़ने के समय ‘ॐ सुभद्राय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Dec 06, 2025 11:43 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.