---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sawan ke Upay: सावन के महीने में धन प्राप्ति और सुखमय जीवन के लिए करें ये 3 अद्भुत उपाय

Sawan ke Upay: सावन के पावन और पुण्यदायी महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने और जीवन की समस्याओं के निराकरण के अनेक उपाय किए जाते हैं। यहां बताए गए कुछ खास उपायों से धन प्राप्ति, कर्ज से मुक्ति और व्यापार में सफलता पायी जा सकती है।

---विज्ञापन---

Sawan ke Upay: सावन के पवित्र महीने का इंतजार सभी शिव भक्तों और श्रद्धालुओं को रहता है। सोमवार 22 जुलाई 2024 से यह पावन मास शुरू हो चुका है। भगवान शिव की भक्ति का यह महीना न केवल सोमवार व्रत और कांवड़ यात्रा के लिए बहुत खास होता है, बल्कि यह महीना कुछ विशेष उपायों के लिए भी काफी महत्व रखता है। यहां कुछ उपाय बताए गए है, मान्यता है कि इन उपायों को लगन और श्रद्धापूर्वक करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

धन प्राप्ति के उपाय

सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। इस पवित्र महीने में उनकी पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। धन प्राप्ति और आर्थिक समृद्धि के लिए गन्ने के रस से शिव अभिषेक करना एक उत्तम उपाय माना जाता है। घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए सावन के महीने में गन्ने के रस से देवों के देव भगवान महादेव शिव का अभिषेक करना फायदेमंद होता है।

---विज्ञापन---

कर्ज से मुक्ति के उपाय

अपने घर के मंदिर में या किसी शिव मंदिर में भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग पर भस्म मिश्रित गंगाजल अर्पित करें। फिर ॐ नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए बेल पत्र, धतूरा, आक (आंकड़ा या अकवन), कमल के फूल, चंदन और शमी के पत्ते भी अर्पित करें। इसे बाद घी का दीपक जलाएं और धूप करें और अंत में शिव चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि सावन 9 दिनों तक ऐसा करने से हर प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।

व्यापार में सफलता के उपाय

यदि व्यापार और कारोबार में बाधाएं आ रही हों, बनता हुआ काम बिगड़ जाता हो, तो यह उपाय करने से आपको लाभ हो सकता है। सावन के किसी सोमवार को व्यापार से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए सावन में पूजा के दौरान आपको माता पार्वती को चांदी की पायल अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से न केवल व्यापार की तरक्की में आ रही रुकावटों से मुक्ति मिलती है, बल्कि नौकरी की बाधाएं भी समाप्त होती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sawan 2024 Upay: इन 3 उपायों से बन जाएगी बिगड़ी बात, रुके और अटके हुए काम हो जाएंगे पूरे

ये भी पढ़ें: झड़ते बालों की समस्या के लिए ये ग्रह हैं जिम्मेदार, इन 7 उपायों से होगा फायदा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

First published on: Jul 24, 2024 07:18 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola