Ram Mandir Dhwajarohan 2025: राम मंदिर ध्वजारोहण के अवसर पर नहीं पहुंच पाए अयोध्या? घर बैठे ऐसे करें श्रीराम की पूजा

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: अयोध्या में आज 25 नवंबर को विवाह पंचमी के अवसर पर राम मंदिर ध्वजारोहण किया जा रहा है. अभिजीत मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे. आप राम मंदिर ध्वजारोहण के शुभ अवसर पर अयोध्या नहीं पहुंच पाए हैं तो शुभ मुहूर्त में घर बैठे भगवान श्रीराम की पूजा कर सकते हैं.

Ram Mandir Dhwajarohan 2025

Photo Credit- News24GFX

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: आज 25 नवंबर 2025, मंगलवार को विवाह पंचमी के दिन अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण संपन्न किया गया है. राम मंदिर ध्वजारोहण के अवसर पर भारी संख्या में लोग अयोध्या में मौजूद हैं. आप इस शुभ अवसर पर अयोध्या नहीं जा पाए हैं तो घर पर ही प्रभु श्रीराम की पूजा कर सकते हैं. आज मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि का दिन बेहद ही शुभ है. आप आज शुभ दिन घर बैठे ही भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर सकते हैं. राम मंदिर ध्वजारोहण के दिन आप इस विधि से घर पर पूजा कर श्रीराम को प्रसन्न कर सकते हैं.

विज्ञापन

भगवान श्रीराम पूजा विधि

विज्ञापन

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त है. इसके अलावा आप गोधुलि मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं. गोधुली मुहूर्त शाम 07 बजकर 44 मिनट से रात 08 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. आज विवाह पंचमी का पर्व है इस दिन माता सीता और भगवान राम की पूजा का विशेष महत्व है. आप माता सीता और भगवान राम की पूजा के लिए स्नान कर साफ वस्त्र पहनें.

विज्ञापन

विवाह पंचमी पर पूजा के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान की प्रतिमा को फूल माला पहनाएं. इसके बाद चंदन, रोली, अक्षत, दीप, धूप से विधि विधान से पूजा करें. प्रभु श्रीराम और माता सीता के मंत्रों का जाप करें और आरती करें. इसके बाद भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाकर इन्हें प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.

राम मंदिर के ध्वज की विशेषताएं

विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर पर आज ध्वजारोहण किया गया है. इस ध्वज में कई खासियत हैं. इस ध्वज की लंबाई 22 फुट और चौड़ाई 11 फुट है. यह ध्वज 161 फीट ऊंचे मंदिर शिखर पर स्थापित 30 फीट ऊंचे ध्वजदंड पर फहराया गया है. केसरिया रंग के इस ध्वज पर सूर्य का चिह्न, सूर्य के मध्य में ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष का निशान अंकित है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ