Ram Mandir Dhwajarohan 2025: मंदिर शिखर पर क्यों लगाया जाता है ध्वज? राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज, जानें महत्वपूर्ण बातें

Ram Mandir Dhwajarohan: आज विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होगा. अब राम जन्मभूमि अयोध्या के राम मंदिर पर धर्म ध्वज लहराएगा. मंदिर के शिखर पर ध्वज का खास महत्व होता है. मंदिर के शिखर पर ध्वज क्यों लगाया जाता है और इसके क्या नियम है चलिए जानते हैं.

ram mandir dhwajarohan

Photo Credit- News24GFX

Ram Mandir Dhwajarohan: आज 25 नवंबर 2025, दिन मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होगा. विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की शादी हुई थी. मंदिर के शिखर पर ध्वज लगाना खास महत्व रखता है. मंदिर के शिखर पर ध्वज क्यों लगाया जाता है इसका क्या महत्व है और इसके नियमों के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

मंदिर शिखर पर क्यों लगाया जाता है ध्वज?

विज्ञापन

मंदिर के शिखर पर लहराता हुआ ध्वज ऊर्जा, आस्था और अध्यात्म का प्रतीक होता है. सभी छोटे-बड़े मंदिर के शिखर पर ध्वज अवश्य लगाया जाता है. मंदिर के शिखर पर ध्वज खास कारण से लगाया जाता है. यह ध्वज मंदिर में भगवान की उपस्थिति का प्रतीक होता है. ध्वज मंदिर की पवित्रता का प्रतीक होता है. ऐसी मान्यता है कि, मंदिर के शिखर पर ध्वज दिव्य ऊर्जा का संचार करता है. इन्हीं कारणों से मंदिर के शिखर पर ध्वज लगाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

मंदिर पर शिखर लगाने का महत्व

मंदिर के शिखर पर ध्वज लगाना बहुत ही जरूरी होता है. इसे मंदिर का रक्षक मानते हैं. यह ध्वज मंदिर को बुरी शक्तियों से दूर रखता है. मंदिर पर धर्म ध्वज लगाने से नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं. बता दें कि, मंदिर के शिखर पर लगे ध्वज का रंग और आकार भी खास महत्व रखता है. राम मंदिर के शिखर पर लगाए जाने वाला ध्वज केसरिया रंग का है. इस ध्वज की लंबाई 22 फुट और चौड़ाई 11 फुट की है. राम मंदिर के ध्वज पर सूर्य का चिह्न, सूर्य के मध्य में ‘ॐ’ और साथ में कोविदार वृक्ष अंकित हैं. यह ध्वज अयोध्या का इतिहास, सूर्यवंश की परंपरा का प्रतीक है.

विज्ञापन

‘शिखर दर्शनम् पापनाशनम्’ श्लोक का अर्थ

मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराना विशेष महत्व रखता है. मंदिर का शिखर मंदिर के अंदर मौजूद प्रतिमाओं के बराबर ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है. अगर कोई मंदिर में दर्शन नहीं कर पाता है तो उसे शिखर के दर्शन करने मात्र से लाभ मिलता है. ‘शिखर दर्शनम् पापनाशनम्’ वाक्य के अनुसार, मंदिर के शिखर का दर्शन करना पापों का नाश करता है.

विज्ञापन

मंदिर पर ध्वज लगाने के नियम

धर्म ध्वज को हमेशा ऊंची जगह, कलश के ऊपर, मंदिर के शिखर पर लगाना चाहिए. ध्वज कभी भी फटा हुआ और झुका हुआ नहीं होना चाहिए. रात में ध्वज लगाना अशुभ माना जाता है. ध्वज को सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच फहराना चाहिए. ध्वजारोहण करने वाले व्यक्ति को स्नान आदि कर शुद्ध भाव से ध्वज फहराना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ