रक्षा बंधन की थाली में राखी के साथ रखें ये 9 चीजें; पूजा होगी पूरी, भाई-बहन के रिश्ते में घुलेगी प्यार की मिठास!

Raksha Bandha: साल 2024 में सावन के आखिरी दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और राखी की थाली से उनकी आरती उतारती हैं। चलिए जानते हैं राखी की थाली में किन 9 चीजों को रखना शुभ माना जाता है।

Raksha Bandhan 2024

थाली में जरूर होनी चाहिए ये चीजें

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन के त्योहार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस पावन दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। हालांकि राखी बांधते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो उसका नकारात्मक प्रभाव भी रिश्ते पर पड़ता है। सनातन धर्म में राखी बांधने के समय से लेकर राखी की थाली को सजाने तक के नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है।

विज्ञापन

चलिए जानते हैं इस बार रक्षा बंधन का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और राखी बांधने का शुभ समय क्या है। इसी के साथ आपको उन खास चीजों के बारे में पता चलेगा, जिन्हें राखी की थाली में रखना आवश्यक होता है।

विज्ञापन

रक्षा बंधन कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में रक्षा बंधन का पावन पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का शुभ समय दोपहर में 01:33 मिनट से लेकर शाम 09:07 मिनट तक है। 

विज्ञापन

रक्षा बंधन पर कब से तक है भद्रा?

बता दें कि रक्षा बंधन के दिन भद्रा का अशुभ साया भी मंडरा रहा है। इस दौरान राखी बांधने की मनाही होती है। 19 अगस्त को प्रात: काल 05:52 मिनट से लेकर दोपहर बाद 01:32 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। इस बीच बहने अपने भाई को राखी न बांधे, नहीं तो आपके भाई के जीवन में नकारात्मकता का वास हो सकता है।

विज्ञापन

राखी की थाली में क्या-क्या होना चाहिए?

रक्षा बंधन की थाली में राखी के साथ रोली, चंदन, अक्षत, दीपक, मिठाई और दही रखनी चाहिए। इसी के साथ राखी की थाली में साबुत नारियल पर एक रुपये का सिक्का रखना भी शुभ होता है। थाली में मिठाई के अलावा गुड़ भी जरूर रखना चाहिए। 

रक्षासूत्र किस रंग का होना चाहिए?

भाई की कलाई पर बांधने वाले रक्षासूत्र का रंग केवल लाल, पीला और सफेद ही होना चाहिए। इसके अलावा किसी और रंग के रक्षासूत्र का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रक्षासूत्र पर यदि चंदन लगा होता है, तो उसे अतिशुभ माना जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ