---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Gochar 2024: सावन खत्म होते ही इन 5 राशियों का शुरू होगा बुरा समय! गुरु बृहस्पति बढ़ाएंगे परेशानियां

Guru Gochar: साल 2024 में 19 अगस्त को सावन सोमवार का आखिरी व्रत रखा जाएगा, जिस दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। आइए जानते हैं सावन के खत्म होते ही किन-किन राशियों का बुरा समय शुरू होगा और क्यों।

---विज्ञापन---

Guru Gochar 2024: भगवान शिव को समर्पित सावन का पावन महीना चल रहा है। इस दौरान भोलेनाथ की आराधना करने से साधक को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही व्रत रखना भी शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 22 जुलाई से सावन मास का आरंभ हुआ था, जिसका समापन रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त 2024 को होगा।

हालांकि सावन खत्म होते ही 12 राशियों में से 5 राशियों का गोल्डन टाइम भी खत्म हो जाएगा। उनके जीवन में एक बार फिर परेशानियों का आगमन हो सकता है। दरअसल, सावन खत्म होने के ठीक एक दिन बाद गुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलेंगे, जिसका नकारात्मक प्रभाव 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं अगस्त में किस समय गुरु देव अपनी चाल बदलेंगे और उससे किन-किन राशियों के जातकों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं।

---विज्ञापन---

किस समय होगा गुरु गोचर?

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन खत्म होने के ठीक एक दिन बाद 20 अगस्त 2024 को शाम में 05 बजकर 22 मिनट पर गुरु बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जहां वह 28 नवंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि इस समय गुरु देव रोहिणी नक्षत्र में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर 3 राशियों का बुलंद होगा किस्मत का सितारा, गौरी-शंकर जी के आशीर्वाद से होंगे मालामाल!

---विज्ञापन---

इन 5 राशियों को रहेगा तनाव!

मेष राशि

गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से मेष राशि के लोगों के जीवन में नकारात्मकता का वास हो सकता है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपने निर्णय लेने में असमर्थ महसूस करेंगे, जिसके कारण सहकर्मियों के सामने मजाक का पात्र भी बन सकते हैं। युवाओं को भविष्य की चिंता सताएगी, जिसकी वजह से सेहत भी खराब हो सकती है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण घर का बजट बिगड़ जाएगा। इस बात को लेकर पार्टनर से भी खटपट हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों को सेहत संबधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को इस समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो पिता से अनबन हो सकती है। कारोबारियों को कामकाज में मनोवांछित फल नहीं मिलेगा, जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। कारोबार में मुनाफा बहुत अधिक नहीं हो पाएगा, जिसके कारण कारोबारियों की बिजनेस पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। पैसों की कमी को लेकर युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मीन राशि

गुरु गोचर से मीन राशि के लोगों की लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। पार्टनर की खराब सेहत को लेकर तनाव रहेगा। इसके अलावा भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आने के कारण कारोबारियों का मन उदास रह सकता है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: 12 राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव! पंडित सुरेश पांडेय से जानें शनि प्रदोष व्रत के उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 17, 2024 01:08 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola