---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

हरतालिका तीज पर 3 राशियों का बुलंद होगा किस्मत का सितारा, गौरी-शंकर जी के आशीर्वाद से होंगे मालामाल!

Hartalika Teej: साल 2024 में सितंबर के महीने में हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा, जिस दिन एक साथ तीन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं इस बार तीज का व्रत किन-किन राशियों के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा।

---विज्ञापन---

Hartalika Teej 2024: महिलाओं के लिए तीज के व्रत का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं यदि सच्चे मन से तीज का व्रत रखती हैं, तो उन्हें भगवान शिव और देवी गौरी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सबसे पहले माता पार्वती ने तीज का व्रत शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए रखा था। इसी के बाद से महिलाएं ये व्रत रखती आ रही हैं। तीज का व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही पति की उम्र में बढ़ोतरी होती है। वहीं अविवाहित कन्याएं योग्य वर के लिए तीज का व्रत रखती हैं।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल में तीन बार तीज का पर्व मनाया जाता है। तीनों तीज में भगवान शंकर और देवी गौरी की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। आइए जानते हैं इस बार हरतालिका तीज का व्रत कब रखा जाएगा और उस दिन देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

---विज्ञापन---

हरतालिका तीज का व्रत कब रखा जाएगा?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद के महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। इस बार तृतीया तिथि का आरंभ 05 सितंबर 2024 को दोपहर 12:21 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 06 सितंबर 2024 को दोपहर 03:01 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: काल 06:01 से लेकर सुबह 08:32 मिनट तक है।

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: क्या आपको भी सपने में दिखा हंसता खेलता कोई अपना, फिर हो गया दुर्घटना का शिकार? जानें इसका संकेत

---विज्ञापन---

3 शुभ योग का बना महासंयोग

इस बार हरतालिका तीज का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन एक साथ कई साल बाद तीन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। तीज के दिन रवि योग, ब्रह्म योग और शुक्ल योग का महासंयोग बन रहा है। माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इन योग में भगवान शिव जी की सच्चे मन से पूजा करता है, तो उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में खुशियों का वास होता है।

---विज्ञापन---

इन 3 राशियों को होगा लाभ!

मिथुन राशि

नौकरीपेशा लोगों के रुके हुए काम हरतालिका तीज के दिन पूरे हो सकते हैं। बिजनेसमैन को कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। संतान को करियर में सफलता मिलेगी, जिसकी वजह से माता-पिता को बेहद खुशी होगी।

कन्या राशि

नौकरीपेशा लोग समय पर टारगेट पूरा कर लेंगे, जिससे पूरे ऑफिस के सामने बॉस आपकी तारीफ भी कर सकता है। लंबे समय से माता की सेहत खराब चल रही थी, तो उनके स्वास्थ्य मे सुधार आएगा। शाम में किसी अनजान व्यक्ति के साथ के कारण हरतालिका तीज के दिन युवाओं का कोई काम पूरा हो सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

किसी प्रतियोगी परीक्षा में युवाओं को सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को कारोबार में अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है। मुनाफे के साथ-साथ समाज में आपके काम को पहचान भी मिलेगी। दोपहर में जॉब कर रहे लोगों का अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- ‘सोने का कटोरा’ लेकर पैदा होने वाले लोगों के हाथ में होती है ये रेखा, करोड़पति बनना तय!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 17, 2024 10:19 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola