---विज्ञापन---

रक्षा बंधन के दिन ये 11 वस्तुएं घर लाने से चमक जाएगी किस्मत, कभी नहीं होगी धन की कमी!

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन प्रेम, खुशहाली और समृद्धि का त्योहार है। इस शुभ अवसर पर कुछ वस्तुएं घर लाना या उपहार में देना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। रिवाज के अनुसार, भाई अपनी बहनों को ये वस्तुएं उपहार में भी दे सकते हैं। यहां ऐसी ही 11 वस्तुओं के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये वस्तुएं?

---विज्ञापन---

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ खास चीजें घर लाने से आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं? आइए जानते हैं उन 11 चीजों के बारे में जिनको रक्षाबंधन के दिन घर लाना शुभ माना जाता है।

दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख को हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना गया है। धार्मिक ग्रंथों और वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रक्षा बंधन एक विशेष दिन है। यह शुभता, शुचिता, प्रेम और समृद्धि का त्योहार है. इस दिन दक्षिणावर्ती शंख घर लाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

---विज्ञापन---

स्वस्तिक

सदियों से सनातन धर्म में स्वस्तिक को शुभ और पवित्र माना गया है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। रक्षाबंधन के दिन स्वस्तिक बनाना या खरीदना दोनों शुभ माना गया है। इससे घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कौड़ी

भारतीय संस्कृति में बहुत समय तक कौड़ी ने मुद्रा के रूप में काम किया है। इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और इसे घर में रखने से धन लाभ होता है। रक्षाबंधन के दिन कौड़ी खरीदकर घर में रखने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की वर्षा होती है।

---विज्ञापन---

रोली

वही रोली जिससे मस्तक का पर तिलक लगाया जाता है, उसे रक्षाबंधन के दिन खरीदना विशेष शुभ माना गया है। इस दिन खरीदे गए रोली का उपयोग उपयोग पूजा-पाठ में करने से अधिक शुभता आती है, वहीं, इस दिन रोली खरीदकर घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

चंदन

हिन्दू संस्कृति में चंदन एक पवित्र और बहुउपयोगी काष्ठ यानी लकड़ी है। इसे शुद्धता और शांति का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन चंदन की लकड़ी खरीदकर घर में रखने से घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

---विज्ञापन---

इन चीजों को घर में लाने के अलावा आप रक्षाबंधन के दिन कुछ और भी लेकिन बेहद पवित्र वस्तुएं अपने घर ला सकते हैं, जैसे-

  • मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति
  • गाय चराते भगवान कृष्ण की फोटो
  • कच्छप यानी कछुआ
  • स्फटिक या रुद्राक्ष की माला
  • मयूर यानी मोर पंख
  • बांसुरी

मान्यता है ये सभी चीजें जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने में सहायक होती हैं। भाई चाहें तो अपनी बहनों को इन शुभ चीजों को उपहार में भी दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 18, 2024 06:20 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola