हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Premanand Maharaj: कोई हड़प ले आपके मेहनत की कमाई तो क्या करें? प्रेमानंद महाराज ने दिया जवाब

Premanand Maharaj: वृंदावन के मशहूर संतों में से एक प्रेमानंद महाराज प्रवचन के दौरान भक्तों के सवालों का जवाब देते हैं. उन्होंने बताया कि, अगर कोई आपकी मेहनत की कमाई के पैसों को हड़प लेता है तो क्या करना चाहिए. आइये प्रेमानंद महाराज से इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Premanand Maharaj: अगर किसी व्यक्ति की मेहनत की कमाई के पैसों को लेकर कोई भाग जाता है. कोई मेहनत की कमाई हड़प लेता है तो इससे इंसान को बहुत ही दुख होता है और उस व्यक्ति के प्रति घृणा और क्रोध का भाव आता है. इसके कारण कई बार खुद को ही कष्ट का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर कोई आपकी मेहनत की कमाई हड़प लेता है तो क्या करें?

आपकी मेहनत की कमाई का पैसा कोई हड़प लेता है तो बहुत दुख होता है. इसके बारे में सोचते रहने से मानसिक तनाव बढ़ता है. ऐसे में समझ नहीं आता है कि, इस दुख से कैसे बाहर निकलें और नई शुरुआत कैसे करें? आपके साथ इस तरह का धोखा होता है तो आपको क्या करना चाहिए? इस तरह की समस्या से कैसे निपटा जाए चलिए इसके बारे में प्रेमानंद महाराज से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 1, 2 या 3 नहीं, मकर राशि में एकसाथ होंगे 5 ग्रह, शुभ संयोग से 3 राशियों को होगा लाभ

विज्ञापन

त्याग दें बदले की भावना

इंसान को ऐसी स्थिति में बदले की भावना का त्याग करना चाहिए. प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, अगर धन गया तो गया लेकिन मन की शांति गई तो सब कुछ चला जाएगा. आप धन हड़पने वाले को भगवान के ऊपर छोड़ दें. आपको ऐसी स्थिति में मन को दुखी नहीं करना चाहिए. आपके साथ जिसने गलत किया है उसे उसके कर्मों का फल जरूर मिलेगा. आप भगवान के नाम का जाप करें इससे मन को शांति मिलेगी.

जीवन में आगे बढ़ें

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, संसार में कुछ भी बिना किसी कारण के नहीं होता है. अगर कोई आपका धन हड़प लेता है तो हो सकता है कि, यह आपके पुराने कर्मों का फल हो. आपके पूर्व जन्म में उस व्यक्ति से कुछ लिया हो. आज आप उसे ही वापस कर रहे हैं. मन को दुखी होने से बचाने के लिए इसे हिसाब बराबर होना समझना चाहिए. आप मन में दुख और घृणा न पालें और जीवन में आगे बढ़ें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola