Pradosh Vrat 2026: आज या कल, कब है प्रदोष व्रत? जानें सटीक तारीख पूजा विधि और महत्व

Pradosh Vrat 2026: माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. माघ माह का प्रदोष व्रत अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, किस दिन पड़ रहा है चलिए इसके बारे में जानते हैं. प्रदोष व्रत पूजा विधि और महत्व के बारे में जानते हैं.

Pradosh Vrat 2026

Photo Credit- News24GFX

Pradosh Vrat 2026: हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए होता है. प्रदोष व्रत पर सूर्यास्त के बाद प्रदोष व्रत में पूजा की जाती है. जनवरी महीने में माघ माह का प्रदोष व्रत किस दिन है चलिए इसके बारे में जानते हैं. साथ ही प्रदोष व्रत की पूजा-विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं. माघ माह की कृष्ण पक्ष का त्रयोदशी व्रत कब है?

विज्ञापन

माघ माह प्रदोष व्रत 2026

माघ माग की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 15 जनवरी की रात को 8 बजकर 16 मिनट पर होगा. जिसका समापन अगले दिन 16 जनवरी की रात को 10 बजकर 21 मिनट पर होगा. प्रदोष मुहूर्त के अनुसार प्रदोष व्रत 16 जनवरी 206, दिन शुक्रवार को होगा. आइये जानते हैं कि, प्रदोष व्रत पर पूजा का मुहूर्त कब है.

विज्ञापन

प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त

प्रदोष व्रत की पूजा शाम को प्रदोष काल में की जाती है. प्रदोष व्रत पर पूजा का मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 मिनट से रात को 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. आप इस मुहूर्त में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करें. प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है. शुक्रवार के दिन प्रदोष व्रत शुक्र प्रदोष होता है. शुक्र प्रदोष का व्रत करने से जीवन में खुशहाली आती है.

विज्ञापन

प्रदोष व्रत पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लें. दिनभर सात्विक भोजन करें और शिव मंत्रों का जाप करें. शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें. शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें. शाम को सूर्यास्त के बाद प्रदोष मुहूर्त में भगवान शिव का गंगाजल, दूध, शहद, दही, घी से अभिषेक करें. व्रत कथा का पाठ करें और आरती कर भगवान को भोग लगाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ