DREAM.jpg

Video: कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं इससे संकेत

Purvajo Ka Sapna: कई बार लोगों को सपने में अपने मृत पूर्वज नजर आते हैं. सपने में पितरों को देखना कई संकेत देता है. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसका महत्व जानते हैं.

Purvajo Ka Sapna: सपने में बार-बार किसी मृत परिजन को देखते हैं तो, ऐसे में उनके नाम पर रामायण या गीता के पाठ का आयोजन कराना चाहिए. आप उस परिजन के लिए श्राद्ध पक्ष में गोपाल सहस्त्रनाम और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. ऐसा करने से आपके पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी. सपने में मृत पूर्वजों को देखना व्यक्ति मृत हो उसके वार्षिक श्राद्ध ना किया जाए तो होता है. पितृ पक्ष में पिंडदान तर्पण करना चाहिए.

विज्ञापन

विष्णु सहस्त्रनाम का उपाय

आपको पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का 108 बार पाठ कराना चाहिए. पांच वैदिक ब्राह्मणों को घर पर बुलाकर श्रद्धापूर्वक विष्णु सहस्त्रनाम का 108 पाठ करवाएं. इसके साथ ही हवन और तर्पण करें. पांचों ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें वस्त्र दें. अपने सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मणों दक्षिणा अवश्य दें. इस उपाय को करना पितरों को प्रसन्न करता है. आप सक्षम हैं तो, कुछ लोगों को भोजन कराएं या भंडारे का आयोजन करें.

विज्ञापन

सपने में जिंदा व्यक्ति को मृत देखना

अक्सर सपने में जीवित व्यक्ति को मृत देखकर हम घबरा जाते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में जीवित व्यक्ति को मरा हुआ देखना उसकी आयु को वृद्धि कराता है. सपने में मृत परिजन अपने पास दिखे तो समझ लें कि, वो आपसे अपना मोह अब तक छोड़ नहीं पाए. आप इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ