---विज्ञापन---

Religion angle-right

मूलांक से जानें आपके लिए कौन सी चीज है शुभ? धारण करते ही चमक जाएगी किस्‍मत!

Numerology Tips: अंक शास्त्र से हर एक व्यक्ति के मूलांक का पता लगाया जा सकता है। वहीं मूलांक से व्यक्ति के व्यक्तित्व से लेकर भविष्य तक का पता लग जाता है। आइए जानते हैं कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपका मूलांक क्या है? साथ ही ये भी बताएंगे कि आपके लिए किस चीज को धारण करना शुभ होगा।

---विज्ञापन---

Numerology Tips: हिंदू धर्म में विभिन्न शास्त्र हैं, जिन सभी का अपना-अपना महत्व है। वास्तु शास्त्र में जैसे घर, दुकान और फैक्ट्री में मौजूद हर एक छोटी-बड़ी चीज की सही दिशा के बारे में बताया जाता है। ठीक वैसे ही अंक शास्त्र में अंकों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के आने वाले कल, स्वभाव और व्यक्तित्व आदि का पता लगाया जा सकता है।

अंक शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति अपने मूलांक और भाग्यांक का भी पता लगा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि कौन से मूलांक वाले लोगों को क्या चीज अपने पास रखनी चाहिए या उनके लिए किस चीज को धारण करना शुभ होता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

---विज्ञापन---

जन्मतिथि के अनुसार पहनें ये चीजें

बता दें कि व्यक्ति की जन्मतिथि को ही मूलांक कहा जाता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की जन्मतिथि 10 है, तो उसका मूलांक भी 1(1+0=1) होगा।

मूलांक 1

अंक शास्त्र के अनुसार, जो लोग 1, 10, 19 और 28 तारीख को पैदा हुए होते हैं, उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के लोगों को सोने का छल्ला या अंगूठी पहननी चाहिए। इससे उनके ग्रह शांत होते हैं।

---विज्ञापन---

मूलांक-2

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 2 के लोगों के लिए चांदी का छल्ला या कंगन पहनना शुभ होता है। इससे उनके घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मूलांक-3

जो लोग 3, 12, 22 और 30 तारीख को पैदा हुए होते हैं, उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के लोगों को अपने पास पीला रुमाल रखना चाहिए। इससे उनको बार-बार गुस्सा नहीं आता है।

---विज्ञापन---

मूलांक-4

जो लोग 14, 13, 22 और 31 तारीख को पैदा हुए होते हैं, उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 के लोगों को अपने पास पेन रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे उनकी बुद्धि का विकास होता है।

मूलांक-5

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 5, 14 और 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 के लोगों को अपने पास सिक्के रखने चाहिए, ये उनके लिए शुभ होते हैं।

---विज्ञापन---

मूलांक-6

जो लोग 6, 15 और 24 तारीख को पैदा हुए होते हैं, उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 के लोगों को हीरा धारण करना चाहिए। ये उनके लिए शुभ होता है।

मूलांक-7

जिन लोगों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 के लिए मैटल की घड़ी का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

मूलांक-8

अंक शास्त्र के अनुसार, जो लोग 8, 17 और 26 तारीख को पैदा हुए होते हैं, उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 के लोग अगर अपने साथ नीले रंग का रुमाल रखते हैं, तो इससे उनका मन शांत रहता है।

यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 25, 2024 10:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola