Numerology: मां लक्ष्मी और सौभाग्य से है इस मूलांक का संबंध, हमेशा भरी रहती है जेब, मिलती है हर सुख सुविधा

Numerology: सभी जन्म तारीख का किसी मूलांक से संबंध होता है. इसी प्रकार हर मूलांक का किसी ग्रह और देवी-देवता से संबंध होता है. आपको मां लक्ष्मी के प्रिय मूलांक के बारे में बताने वाले हैं इन लोगों को देवी लक्ष्मी की कृपा से खूब धन-दौलत मिलती है.

Numerology

Photo Credit- News24GFX

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. यह मूलांक मां लक्ष्मी का प्रिय होता है. इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इस मूलांक का संबंध मां लक्ष्मी से होता है इन्हें धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इन्हें जीवन में धन की कमी नहीं होती है और हर सुख-सुविधा मिलता है.

विज्ञापन

राजसी सुख और सम्मान

मूलांक 6 वाले लोगों का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, विवाह, धन, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में शुक्र के प्रभाव से जीवन में हर सुख-सुविधा मिलती है. इन लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है जिससे इन्हें जीवन में धन की कमी नहीं होती है. यह अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा कमाते हैं. अच्छी आर्थिक स्थिति होने से इन्हें जीवन में राजसी सुख मिलता है. समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है.

विज्ञापन

यह लोग स्वभाव के ईमानदार होते हैं. इन लोगों पर आसनी से भरोसा कर सकते हैं. यह भरोसेमंद होते हैं और किसी को धोखा नहीं देते हैं. यह सिर्फ पैसा कमाते ही नहीं हैं बल्कि, खर्च करने में पीछे नहीं हटते हैं. इन लोगों को नई-नई जगहों पर घूमना बहुत पसंद होता है. मां लक्ष्मी की कृपा से इन लोगों के जीवन में सुख-शांति का वास होता है.

विज्ञापन

मूलांक 6 वालों के लिए उपाय

मूलांक 6 वाले लोगों को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहिए. इसके लिए रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें. आप शुक्रवार के दिन खास उपाय कर सकते हैं. शुक्रवार को स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और मां लक्ष्मी की पूजा करें इसके साथ ही खीर का भोग लगाएं. इन्हें ओपल या हीरा रत्न धारण करना चाहिए. “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ