Mangal Shukra Yuti 2026: मंगल-शुक्र की युति से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खुशियों की होगी बरसात

Mangal Shukra Yuti 2026: फरवरी 2026 में ग्रहों के सेनापति मंगल और धन के दाता शुक्र ग्रह दोनों कुंभ राशि में संयोग बनाने वाले हैं. कुंभ राशि में इन दोनों ग्रहों के होने से मंगल-शुक्र की युति होगी. इस युति के शुभ प्रभाव से कई राशियों को जीवन में खुशियां मिलेंगी.

Mangal Shukra Yuti 2026

Photo Credit- News24GFX

Mangal Shukra Yuti 2026: मंगल और शुक्र ग्रह फरवरी 2026 में कुंभ राशि में युति का निर्माण करेंगे. मंगल-शुक्र की युति से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इसके परिणाम से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 23 फरवरी 2026, दिन सोमवार को मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इन दोनों ग्रहों की कुंभ में युति तीन राशियों के लिए बहुत अच्छी मानी जा रही है. कुंभ राशि में मंगल-शुक्र की युति से तीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि वालों को होगा महालाभ

कुंभ राशि में मंगल और शुक्र के युति करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा. मिथुन राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और व्यापार में लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. इनकम में इजाफा होने से मिथुन वालों को महालाभ होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों का बढ़ेगा व्यापार

वृश्चिक राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपको संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा. अच्छा मुनाफा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. प्रॉपर्टी और मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा. किसी अच्छी डील के होने से तगड़ी कमाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि वालों को मिलेगा सफलता

मकर राशि वालों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. आपकी कमाई बढ़ेगी और अचानक से धनलाभ हो सकता है. व्यापार में अच्छी तरक्की करेंगे आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं. लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो इसमें सफलता मिलेगी. कमाई बढ़ने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ