Numerology: जन्म तिथि के अनुसार लगाएं पौधा, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन वर्षा!

Numerology Tips: जन्मतिथि यानी मूलांक प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपने मूलांक के अनुसार पौधा लगाता है, तो उसके जीवन में चली रही कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही धन में वृद्धि और सेहत में सुधार होता है।

Numerology Tips

जानें आपके लिए कौन-सा पेड़ है लकी...

Numerology Tips: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तिथि का गहरा संबंध उसके जीवन से होता है। न्यूमेरोलॉजी में प्रत्येक अंक की अपनी खासियत है, जिसमें जन्मतिथि को ‘मूलांक’ कहा जाता है। मूलांक प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और फ्यूचर के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी देता है। माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी जन्मतिथि यानी मूलांक के अनुसार कुछ उपाय करता है, तो उसके जीवन में उसका सकारात्मक असर पड़ता है।

विज्ञापन

आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस मूलांक के लोगों को कौन-सा पौधा लगाना चाहिए। साथ ही आपको उससे होने वाले लाभ के बारे में भी पता चलेगा।

विज्ञापन

मूलांक 1 और 2

जिन लोगों का मूलांक 1 या 2 है, उन्हें किसी मंदिर के पास अपने हाथों से बेल पत्र का पौधा लगाना चाहिए। बेल पत्र भगवान शिव को अति प्रिय है। इससे आपको महादेव का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।

मूलांक 3

यदि आपका मूलांक 3 है, तो आप किसी भी मंदिर के बाहर केले का पौधा जरूर लगाएं। केला का पौधा लगाते समय उसकी जड़ में 3 से 5 हल्दी की गांठ डाल दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, केले के पेड़ में विष्णु जी और मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप अपने हाथों ये केले का पौधा लगाते हैं, तो इससे आपके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि-खुशहाली और धन-वैभव आदि का वास होगा।

विज्ञापन

मूलांक 4

जिन लोगों का मूलांक 4 है, उन्हें वाइट सैंडलवुड का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में पापी ग्रह राहु की स्थिति मजबूत होगी। राहु की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाएगा।

विज्ञापन

मूलांक 5 और 6

अगर आपका मूलांक 5 या 6 है, तो आप किसी भी मंदिर के बाहर तुलसी का पौधा लगाएं। इससे आपको देवी तुलसी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिनके आशीर्वाद से आपके घर में खुशियों का वास होगा। साथ ही घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

मूलांक 7

मूलांक 7 के लोगों को अपने घर में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे आपके घर का वास्तु सही होगा। साथ ही घरवालों की कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होगी, जिससे दरिद्रता दूर होगी। परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

मूलांक 8

यदि आप किसी मंदिर के बाहर अपने हाथों से पीपल का पौधा लगाते हैं, तो इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां जल्द समाप्त हो सकती हैं। साथ ही आपको धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिनके आशीर्वाद से आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।

मूलांक 9

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो किसी मंदिर के बाहर एक गुड़हल के फूल का पौधा जरूर लगाएं। गुड़हल के फूल मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। इससे आपको माता की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में सुख, शांति, खुशहाली, वैभव और यश का वास होगा। इसी के साथ पैसों की कमी से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ