Numerology: किसी के आगे नहीं झुकते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, जीते हैं लग्जरी लाइफ!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोगों को किसी के आगे झुकना बिल्कुल पसंद नहीं होता है और ये लोग अपनी अनोखी और प्रखर बुद्धि के बल पर धन-दौलत कमाकर लग्जरी लाइफ जीते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

Mulank-3-Personality-Traits

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो संख्याओं और हमारे जीवन के बीच एक अद्भुत संबंध स्थापित करती है। न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में प्रत्येक अंक यानी नंबर की अपनी खासियत होती है। जन्मतिथि के योग से प्राप्त एकल अंक को इस शास्त्र के एक्सपर्ट ‘मूलांक’ कहते हैं, जिसमें हर मूलांक एक विशिष्ट ऊर्जा और गुणों से जुड़ा होता है। मूलांक किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी देता है। वो भी सटीकता के साथ और संभवतः यही इस विद्या के प्रति लोगों के रुझान बढ़ने का मुख्य कारण है। यहां किसी के आगे नहीं झुकने वाले और लग्जरी लाइफ जीने वाले जिन 4 खास तारीखों में जन्मे लोगों की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

विज्ञापन

होते हैं महत्वाकांक्षी

यहां किसी के आगे नहीं झुकने वाले और लग्जरी लाइफ जीने वाले जिन 4 खास तारीखों में जन्मे लोगों की बात की जा रही है, ऐसे लोग एक खास मूलांक 3 से जुड़े होते हैं। इस मूलांक के जातकों पर इनके ग्रह स्वामी का विशेष प्रभाव होता है। ये लोग आमतौर पर काफी मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर जीवन में ऊंचाइयां छूते हैं।

विज्ञापन

मूलांक 3 के ग्रह स्वामी

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। बृहस्पति को सभी देवताओं और ग्रहों का गुरु माना जाता है। इस मूलांक से जुड़े लोग अत्यंत स्वतंत्रताप्रिय होते हैं और अपने पैरों पर खड़े होने में विश्वास रखते हैं। यूं तो ये लोग एकांत में रहना पसंद करते हैं, लेकिन ग्रुप में होने पर खूब मजे भी करते हैं।

विज्ञापन

मूलांक 3 की तारीखें

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना गया है। अंक ज्योतिष इन 4 तारीखों में इस दुनिया में आए व्यक्तियों के बारे में कहता है कि ये लोग साहसी, मेहनती, और मुश्किलों से हार न मानने वाले होते हैं। ये लोग नौकरी में भी ऊंचे पद प्राप्त करते हैं। साथ ही ये लोग आध्यात्मिक और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हीं तार्किक लोगों का साथ पसंद होता है।

नहीं झुकते हैं किसी के आगे

यह देखा गया है कि मूलांक 3 के व्यक्ति बेहद स्वाभिमानी होते हैं। ये किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि यह घमंडी होते हैं। इसकी मूल वजह यह है कि ये लोग काफी तार्किक और नियमों से बंधे रहना चाहते हैं। ऐसा एटीट्यूड होने की भी खास वजह है, इनके ज्ञान का लेवल, जो सामान्य लोगों से बहुत ऊंचा होता है।

विज्ञापन

क्रिएटिविटी की खान

गुरु ग्रह के असर से मूलांक 3 वाले लोग अत्यंत रचनात्मक होते हैं। इनमें कला, संगीत, लेखन जैसी प्रतिभा होती है जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती है। लेकिन इतना ही नहीं बल्कि ये क्रिएटिविटी की खान होते हैं और जब चाह लेते हैं, तो अपनी मंजिल हासिल करने के लिए पूरा दम लगाते हैं और जीत हासिल करते हैं।

जीते हैं लग्जरी लाइफ

लग्जरी का मतलब हमेशा विलास नहीं होता है, बल्कि धन और ऐश्वर्य से भरपूर सुखमय जीवन भी होता है। मूलांक 3 के लोग अपनी प्रतिभा के कारण कभी गरीब नहीं रह सकते हैं। यह भी देखा गया है कि ये अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई से एक्टिव से अधिक पैसिव इनकम कमाते हैं। इस धन से ये लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं।

विज्ञापन

होते हैं अच्छे टीचर

मूलांक 3 वाले लोग अत्यंत परोपकारी, कलात्मक, और ज्ञानी होते हैं। ये लोग किसी भी विषय को अच्छे से सीखना भी जानते हैं। साथ ही ये ये लोग एक बहुत अच्छे श्रोता भी होते हैं। यह देखा गया है कि ये लोग स्वभाव से एक अच्छे अध्यापक यानी टीचर होते हैं।

मूलांक 3 की चुनौतियां

यह देखा गया कि मूलांक 3 के लोग कई बार ये लोग एक साथ कई काम शुरू कर देते हैं और कोई भी काम पूरा नहीं कर पाते हैं। इससे धन, श्रम और समय तीनों नष्ट होता है। यह भी पाया गया कि ये लोग थोड़े असंगठित होते हैं और कभी-काबे जल्दबाजी में फैसले ले लेते हैं। इससे काम और जीवन पर नकारात्मक असर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ