---विज्ञापन---

Religion angle-right

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताए भाग्य पलटने के 5 संकेत, लग जाता है धन-संपत्ति का ढेर!

Neem Karoli Baba: हमेशा सादगी भरा जीवन जीने वाले और हनुमानजी के अवतार माने गए 20वीं सदी में आधुनिक भारत के महान संत नीम करोली बाबा ने भाग्य पलटने के 5 संकेत बताए हैं, जिसके बाद मनुष्य के जीवन में धन-संपत्ति का ढेर लग जाता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये शुभ संकेत।

---विज्ञापन---

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा, जिन्हें उनके भक्त हनुमान जी का अवतार मानते हैं, 20वीं सदी के सबसे महान संतों और आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। उनके आशीर्वाद और शिक्षाओं ने लाखों लोगों को जीवन का सही मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाओं का मूल संदेश है- ईश्वर का नाम जपना, सच्चे मन से सेवा करना और दूसरों के साथ करुणा और प्रेम का व्यवहार करना। बाबा के भक्तों का विश्वास है कि उन्होंने ईश्वर के सान्निध्य में रहते हुए लोगों को आध्यात्मिकता और मानवता का सही अर्थ सिखाया। बाबा का सबसे प्रसिद्ध आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम है, जो आज भी लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है।

सादगी और विनम्रता की मूर्ति

नीम करोली बाबा का जीवन सादगी और विनम्रता का प्रतीक था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव में हुआ था। ग्रामीण पृष्ठभूमि से होने के बावजूद उन्होंने आध्यात्मिक उन्नति की ऊंचाइयों को छुआ। बाबा ने सांसारिक जीवन को त्यागकर साधु का जीवन अपनाया और भारत के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करते हुए प्रेम, सेवा, और भक्ति का संदेश दिया।

---विज्ञापन---

उनका रहन-सहन अत्यंत साधारण था। वे अक्सर धोती-कुर्ता पहनते थे और जमीन पर बैठकर अपने भक्तों से बातचीत करते थे। उनके जीवन का हर पहलू ग्रामीण भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से गहराई से जुड़ा हुआ था। उनकी सादगी और करुणा उनके अनुयायियों के लिए गहरी प्रेरणा का स्रोत बनी।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

---विज्ञापन---

अच्छे दिनों के 5 संकेत

नीम करोली बाबा ने कभी धन को बुरा नहीं कहा। बल्कि, उन्होंने धन कमाने और उसे सही तरीके से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। बाबा मानते थे कि अच्छे दिनों के आने से पहले इंसान को 5 खास संकेत मिलते हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत देते हैं।

1. सपने में पूर्वजों-पितरों के दर्शन

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, पूर्वज और पितर स्वर्ग में रहते हुए भी धरती पर अपनी संतानों पर कृपा करते हैं। बाबा के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में पूर्वजों या पितरों के दर्शन होते हैं, तो यह उसके अच्छे दिन आने का संकेत है। ऐसे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं, क्योंकि यह दर्शाता है कि पितरों की कृपा से जीवन में नई संभावनाएं और खुशियां आने वाली हैं।

---विज्ञापन---

2. पक्षी स्वप्न दर्शन

नीम करोली बाबा को पशु-पक्षियों से बहुत प्रेम था। वे मानते थे कि यदि सपने में पक्षियों का दर्शन हो, तो यह शुभ संकेत होता है। खासतौर से गौरैया या चिड़िया का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। यदि ये पक्षी घर के द्वार या मुंडेर पर दिखाई दें, तो यह आने वाली खुशियों और समृद्धि का संकेत है।

3. साधु-संतों के दर्शन

बाबा के विचार में, यदि किसी व्यक्ति को सपने में साधु-संतों के दर्शन होते हैं, तो यह दर्शाता है कि उसकी सोई हुई तकदीर जागने वाली है। यह सपना व्यक्ति की आध्यात्मिक ऊर्जा के जागरण का प्रतीक है और यह संकेत है कि जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाला है।

---विज्ञापन---

4. अंतरात्मा की आवाज

नीम करोली बाबा अंतरात्मा की आवाज को ईश्वर की सीधी अभिव्यक्ति मानते थे। वे कहते थे कि जब इंसान किसी उलझन या दुविधा में होता है और उसे समस्या से बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिखता, तब ईश्वर उसकी मदद करने के लिए उसके मन में प्रवेश करता है। यह सहायता अंतरात्मा की आवाज के रूप में आती है, जो सही दिशा और समाधान की ओर इशारा करती है।

5. ईश्वर भक्ति के आंसू

बाबा कहते थे कि जब कोई व्यक्ति मंदिर या पूजा के समय अचानक भावुक होकर आंसू बहाने लगता है, तो यह संकेत है कि उसका मन शुद्ध हो रहा है। यह ईश्वर से एक गहरा जुड़ाव दर्शाता है। बाबा मानते थे कि यह ईश्वर की पुकार है और जल्द ही व्यक्ति को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 26, 2024 05:55 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola