Kaalchakra: क्या ज्यादा खर्च और कम कमाई बनी हुई है परेशानी का कारण? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra Today: लोग अक्सर अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं में उलझे रहते हैं. पैसों को लेकर लगभल हर कोई परेशान रहता है. कमाई कम और खर्चे ज्यादा होने से जीवन में समस्याएं आती रहती हैं. आप इस समस्या को दूर करने और आर्थिक लाभ के लिए खास उपायों को कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

kaalchakra

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 23 December 2025: दरिद्रता से परेशान लोग हमेशा दुखी रहते हैं. बढ़के खर्चों और कम कमाई होने से हर कोई परेशान हैं. इस स्थिति में धनलाभ पाने और खर्चों को कम करने के लिए आपको ज्योतिष से जुड़े उपायों को अपनाना चाहिए. इन उपायों को करने से आपको काफी हद तक इस समस्या में मदद मिलेगी. आप यहां बताए उपायों को करके आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं. इन उपायों से आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा.

विज्ञापन

आज 23 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किन उपायों को करने से आप दरिद्रता को दूर कर धनलाभ प्राप्त कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए उपाय

कई लोग नमक के बर्तन पर ढक्कन नहीं लगाते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए. नमक हमेशा ढककर रखना चाहिए. पीपल के पेड़ में आप सुबह के समय जल में काला तिल डालकर चढ़ाएं. अपने घर के दरवाजे के कब्जे में महीने में एक बार तेल डालें. दरवाजों से आने वाली आवाज अच्छी नहीं होती है. इसके अलावा घर में रोटी बनाने के बाद पहली रोटी गाय के लिए जरूर निकालें. आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालें

जब घर में बहन या बुआ आएं तो उन्हें घर से खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए. अपने सामर्थ के अनुसार दान अवश्य देना चाहिए. आप घर में पोछा लगाने के पानी में नमक जरूर मिलाएं. खासकर शनिवार के दिन इस उपाय को जरूर करें. इस उपाय को करने से नकारात्मकता का अंत होता है.

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं कि किन-किन उपायों को करने से जीवन से आर्थिक तंगी दूर होगी और संपन्नता आएगी तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ