Nautapa 2026: क्या होता है नौतपा? 9 दिनों तक पड़ती है भीषण गर्मी, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Nautapa 2026: हर साल गर्मियों में नौ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है. इन नौ दिनों को नौतपा कहते हैं. यह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होते हैं. आखिर नौतपा में गर्मी क्यों बढ़ जाती है? आइये इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण जानते हैं.

HEAT.jpg

Photo Credit- AI

Nautapa 2026: गर्मी के दौरान अक्सर नौतपा का जिक्र होता है. नौतपा के दौरान 9 दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है. यह 9 दिन ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होते हैं. इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ती है. साथ ही नौतपा का समय कुछ उपायों और दान-पुण्य के लिए खास होता है. नौतपा में 9 दिनों तक भयंकर गर्मी होती है इसके बारे में अधिकतर लोगों को पता है. हालांकि, लोग इसके पीछे के कारण के बारे में नहीं जानते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

क्या होता है नौतपा?

नौतपा 9 दिनों तक चलता है जिस दौरान लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ता है. यह नौतपा ज्येष्ठ महीने में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आने के दौरान होता है. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर प्रवेश करने के बाद 9 दिनों तक नौतपा चलता है. इस साल नौतपा 25 मई से लेकर 2 जून तक होगा. नौतपा को लेकर मायन्ता है कि, इस दौरान जितनी अधिक गर्मी पड़ती है मानसून उतना ही अच्छा होता है. नौतपा में भीषण गर्मी के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारणोंं के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

नौतपा में गर्मी का धार्मिक कारण

ज्येष्ठ माह में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा आरंभ होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र को चंद्रमा का नक्षत्र माना जाता है. ऐसे में इस नक्षत्र में सूर्य के होने से चंद्रमा की शीतलता कम होती है. सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं इससे प्रचंड गर्मी और लू का सामना करना पड़ता है. मान्यताओं के अनुसार, यह समय सूर्य देव की पूजा, जल अर्पण और दान-पुण्य के लिए अच्छा होता है.

विज्ञापन

नौतपा में गर्मी का वैज्ञानिक कारण

नौतपा के दौरान गर्मी बढ़ने का संबंध सूर्य की किरणें सीधे पड़ने से हैं. वैज्ञानिक तौर पर नौतपा का संबंध पृथ्वी और सूर्य की स्थिति से है. नौतपा में भारतीय उपमहाद्वीप पर सूर्य की लगभग सीधी किरणें पड़ती हैं. इस कारण गर्मी बढ़ जाती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ