Mrityu Panchak 2026: सनातन धर्म में मृत्यु पंचक का खास महत्व है, जिसे हानिकारक व कष्टकारी माना जाता है. जब कभी भी पंचक की शुरुआत शनिवार के दिन से होती है तो उसे मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार आज 6 जून 2026 की शाम 7 बजकर 3 मिनट से मृत्यु पंचक का आरंभ हो रहा है, जो कि 5 दिन बाद 11 जून 2026 की सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मृत्यु पंचक के दौरान सपने में कुछ चीजों का दिखना शुभ नहीं होता है. ये चीजें भविष्य में व्यक्ति के साथ घटने वाली किसी बड़ी अनहोनी को दर्शाती हैं.
आज यहां पर आप उन्हीं 7 चीजों के बारे में जानेंगे, जिन्हें मृत्यु पंचक के अशुभ दिनों के दौरान सपने में देखना शुभ नहीं है.
सपने में इन चीजों का दिखना है अशुभ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, आज से अगले 5 दिन यानी 11 जून 2026 से पहले आपको सपने में रोता हुआ कोई व्यक्ति, कांटेदार पेड़-पौधे, मांस खाना या बेचना, मधुमक्खी या किसी भी पशु-पक्षी का काटना, गंदे पानी या कीचड़ में कूदना, आग लगना या आप खुद को नग्न अवस्था में देखें तो सावधान हो जाएं. ये सपने दर्शाते हैं कि आने वाले समय में आपके साथ कोई बड़ी अनहोनी घटने वाली है. आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं या आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 06 June 2026: आज से मृत्यु पंचक शुरू, जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर योग-करण
मृत्यु पंचक में क्या नहीं करना चाहिए?
- किसी भी तरह का मांगलिक कार्यक्रम न करें और न ही उसमें शामिल हों.
- नया काम आरंभ न करें.
- लकड़ी से जुड़ा कोई भी काम न करें और न ही इसे खरीदें व बचें.
- दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचें.
- पैसों का लेन-देन कम से कम करें.
- कोई भी नई चीज न खरीदें. खासकर, कीमती वस्तुओं की खरीदारी से बचें.
ये भी पढ़ें- Panchak 2026: मृत्यु पंचक के 5 दिन सावधान रहें ये 5 राशियां, ग्रहों की अशुभ स्थिति बिगाड़ सकती है खेल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
6 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
9 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
9 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
11 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
15 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines