Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 06 June 2026: आज से मृत्यु पंचक शुरू, जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर योग-करण

Aaj Ka Panchang: आज 6 जून 2026 से मृत्यु पंचक का आरंभ हो गया है. साथ ही आज राहुकाल और कई शुभ-अशुभ योग का संयोग बन रहा है. हालांकि, पंचांग से आप आज के दिन के सभी मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और 9 ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में जान सकते हैं.

Aaj Ka Panchang 6 June 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 06 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज के दिन का आरंभ ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से हुआ बै, जो कि सुबह 02:41 मिनट पर समाप्त हो गई है. इसके बाद देर रात तक सप्तमी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा आज पुरुषोत्तम मास के 21वें दिन से मृत्यु पंचक का भी आरंभ हो रहा है. साथ ही प्रात: काल में नक्षत्र श्रवण रहेगा, जो सुबह 06:03 मिनट पर समाप्त हो गया है. वहीं, अब दिन के अंत तक नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा. चलिए अब 6 जून 2026, वार शनिवार के पंचांग से जुड़ी अन्य बातों के बारे में जानें.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 17 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 11 बजकर 51 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

योग

इन्द्र योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 10:04 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद देर रात तक वैधृति योग रहने वाला है. इसके अलावा समय-समय पर रवि योग, आडल योग, विडाल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी आज बनेंगे.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य ग्रह वृषभ राशि में 6 जून 2026, वार शनिवार को विराजमान रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में 6 जून 2026, वार शनिवार को गोचर करेंगे.
  • मंगल ग्रह मेष राशि में 6 जून 2026, वार शनिवार को विराजमान रहेंगे.
  • बुध ग्रह मिथुन राशि में 6 जून 2026, वार शनिवार को विराजमान रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह कर्क राशि में 6 जून 2026, वार शनिवार को विराजमान रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह मिथुन राशि में 6 जून 2026, वार शनिवार को रहेंगे.
  • शनि ग्रह मीन राशि में 6 जून 2026, वार शनिवार को विराजमान रहने वाले हैं.
  • केतु ग्रह सिंह राशि में 6 जून 2026, वार शनिवार को रहेंगे.
  • राहु ग्रह कुंभ राशि में 6 जून 2026, वार शनिवार को विराजमान रहेंगे.

करण

करण गर आज दिन की शुरुआत से लेकर दोपहर 02:05 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अगले दिन 7 जून 2026 की सुबह तक करण वणिज रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ