Panchak 2026: मृत्यु पंचक के 5 दिन सावधान रहें ये 5 राशियां, ग्रहों की अशुभ स्थिति बिगाड़ सकती है खेल

Mrityu Panchak 2026: जब कभी भी शनिवार के दिन से पंचक की शुरुआत होती है तो उसे मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है. इस बार जून 2026 में भी 5 दिन तक मृत्यु पंचक रहने वाला है, जिस दौरान ग्रह गोचर के कारण कुछ राशियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. चलिए जानें मृत्यु पंचक की तिथि से लेकर ग्रह गोचर के समय और प्रभाव के बारे में.

Mrityu Panchak 2026

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Mrityu Panchak 2026: हर महीने 5 दिन के लिए पंचक लगता है, जो कि धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है. इस बार जून 2026 में मृत्यु पंचक लग रहा है, जो कि शुभ नहीं है. इसे हानिकारक व कष्टकारी पंचक माना जाता है, जिस दौरान विशेष सावधान रहना होता है. हालांकि, मृत्यु पंचक में इस बार कई ग्रहों की चाल भी बदल रही है, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ेगा. आज यहां पर आप मृत्यु पंचक की सही तिथि और उस दौरान होने वाले ग्रह गोचर व राशियों पर पड़ने वाले अशुभ प्रभाव के बारे में जानेंगे.

जून में पंचक कब से कब तक है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार मृत्यु पंचक का आरंभ 6 जून 2026 की शाम 7 बजकर 3 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 11 जून 2026 को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर होगा.

विज्ञापन

मृत्यु पंचक में कौन-कौन से ग्रह बदलेंगे चाल

द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 जून 2026 को सूर्य ग्रह का मृगशिरा नक्षत्र और शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर होगा, जबकि 11 जून 2026 को बुध ग्रह का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश (गोचर) होगा. वहीं, 11 जून 2026 को शुक्र ग्रह का पुष्य नक्षत्र में गोचर होगा.

मृत्यु पंचक में परेशान रहेंगी ये 5 राशियां

6 जून 2026 से शुरू होने वाले मृत्यु पंचक में मेष राशि (Aries), मिथुन राशि (Gemini), कन्या राशि (Virgo), धनु राशि (Sagittarius) और कुंभ राशि (Aquarius) के जातक परेशान रहेंगे. यदि इस दौरान इन राशियों के जातकों ने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया तो ये बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. इसके अलावा लव लाइफ और ससुराल वालों से भी रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं, जिसके कारण तनाव रहेगा. सेहत की बात करें तो उसमें बड़े-बुजुर्गों को सुधार देखने को नहीं मिलेगा. यदि आपने समय पर अपनी दवाई नहीं ली तो हेल्थ ज्याद खराब भी हो सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ